Tamannaah Bhatia Odela 2: तमन्ना भाटिया ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान अपनी फिल्म ''ओडेला 2'' को लेकर कई बातों का खुलासा किया साथ ही उन्होंने फिल्म में अपने किरदार भैरवी को भाग्यशाली बताया।
विज्ञापन
1 of 5
ओडेला 2 को लेकर तमन्ना भाटिया ने कही खास बात
- फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks
साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकीं तमन्ना भाटिया हाल ही में अपनी नई फिल्म "ओडेला 2" को लेकर खास बातचीत की।
विज्ञापन
2 of 5
भैरवी के किरदार को खुद के लिए भाग्यशाली मानती हैं तमन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
हाल ही में हैदराबाद में हुए एक इवेंट के दौरान तमन्ना और फिल्म के क्रिएटिव सुपरवाइजर संपत नंदी और फिल्म के निर्माताओं ने मीडिया से बात की। तमन्ना ने बताया कि वह फिल्म में भैरवी का किरदार निभा रही हैं और इसे बहुत खास मानती हैं।
123 की एक खबर के मुताबिक, तमन्ना ने कहा कि वह ओडेला 2 में भैरवी का किरदार निभाकर खुद को भाग्यशाली मानती हैं। तमन्ना ने कहा, "मुझे पहली फिल्म बहुत पसंद आई थी। ओडेला 2 की कहानी बहुत रोमांचक है। गांव की पृष्ठभूमि में इस तरह की कहानी बनाना आसान नहीं है, लेकिन निर्देशक अशोक तेजा ने कमाल कर दिखाया। निर्माता डी मधु ने भी इसे बहुत मेहनत से बनाया है। इस फिल्म में मेरी आंखों के सबसे ज्यादा क्लोज-अप शॉट्स हैं। यह फिल्म दर्शकों को थिएटर में शानदार अनुभव देगी।"
4 of 5
फिल्म 'ओडेला 2' का निर्देशन अशोक तेजा ने किया है
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने 'ओडेला 2' का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। फिल्म का टीजर महाकुंभ मेले के दौरान जारी किया गया था। फिल्म का थिएट्रिकल ट्रेलर अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज होने की उम्मीद है। इस फिल्म में तमन्ना नागा साधु के अवतार में नजर आएंगी। 'ओडेला 2 का निर्माण डी मधु ने अपने मधु क्रिएशन्स बैनर के तहत संपत नंदी टीमवर्क्स के सहयोग से किया है।
ओडेला 2 में नजर आएंगी तमन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
अशोक तेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 2019 में आई "ओडेला रेलवे स्टेशन" का दूसरा भाग है, जो एक सुपरनैचुरल थ्रिलर थी। फिल्म में तमन्ना भाटिया के अलावा हेबाह पटेल और वशिष्ठ एन सिम्हा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म मधु क्रिएशन्स और संपत नंदी क्रिएटिव वर्क्स के बैनर तले बनी है। संगीत "कंटारा" फेम अजनीश लोकनाथ ने दिया है।