Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड और साउथ में अपनी अदाकारी से सभी का दिल तीज चुकीं तमन्ना भाटिया ने बाहुबली की आपार सफलता के बाद टाइपकास्टिंग से मुक्त होने और नई भूमिकाएं अपनाने के बारे में खुलकर बातचीत की।
तमन्ना भाटिया ने 2005 में हिंदी फिल्म चांद सा रोशन चेहरा से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उसी साल उन्होंने फिल्म श्री से तेलुगु इंडस्ट्री में भी कदम रखा और उसके अगले साल केडी से तमिल में डेब्यू किया। तब से तमन्ना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वह सभी की पसंदीदा अभिनेत्री हैं। लेकिन ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म बाहुबली 1 और बाहूबली 2 उनके जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण मोड़ था। बाहुबली की आपार सफलता के बाद तमन्ना का जीवन कैसा था।
तमन्ना भाटिया जब फिल्म इंडस्ट्री में आई थीं, तब वह नई थीं। इसलिए, ग्लैमर और चकाचौंध की दुनिया की भाषा और संस्कृति से तालमेल बिठाने के दौरान अभिनेत्री को शुरुआती सालों में काफी संघर्ष करना पड़ा था। अब तक, उन्होंने केवल 19 सालों में 80 से अधिक फिल्मों में काम किया है। बहरहाल, तमन्ना इन दिनों अविनाश तिवारी और जिमी शेरगिल के साथ आगामी फिल्म सिकंदर का मुकद्दर के प्रचार में व्यस्त हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने करियर में शुरुआती संघर्षों के बारे में बात करते हुए तमन्ना ने कहा, "मुझसे बहुत बड़े लोगों के साथ और ऐसी जगह पर काम करना जहां मुझे भाषा नहीं आती थी, मेरी सबसे बड़ी सीखों में से एक थी। मैंने एक पूरी तरह से अलग संस्कृति को समझा और अब मैं तमिल और तेलुगु दोनों में बोल सकती हूं।"
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिल और तेलुगु में अपनी बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर फिल्मों की व्यावसायिक सफलता के बाद अपने करियर में आए बदलाव के बारे में बताते हुए तमन्ना ने कहा, "मुझे व्यावसायिक सफलता तो मिली, लेकिन एक अभिनेत्री के तौर पर मैं अभी भी सीख रही थी। मैं अलग-अलग तरह की चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाना चाहती थी, जब कोई अभिनेता व्यावसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहा होता है, तो यह धारणा बन जाती है कि इससे दूर जाना और भूमिकाओं के साथ प्रयोग करना अनावश्यक है, लेकिन मेरा फंडा हटके था... मैं शुरू से ही अलग-अलग भूमिकाएं निभाना चाहती थी।"
तमन्ना ने अपने फिल्मी करियर में ऐसी भूमिकाएं निभाईं जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाती हैं। थोझा, धर्म दुरई, देवी, एफ 2, स्केच, कन्ने कलाईमने, खामोशी, सई रा नरसिम्हा रेड्डी और मेस्ट्रो जैसी कई फिल्मों में देखा गया, जिसने उनकी अभिनय की क्षमता को साबित किया। तमन्ना ने कहा, "अब, मैं एक और चरण शुरू कर रही हूं। सिकंदर का मुकद्दर में, मैं एक ऐसी भूमिका निभा रही हूं, जिसे दर्शकों ने मुझे पहले नहीं निभाते देखा है। उम्मीद है कि उन्हें फिल्म देखने में मजा आएगा।" नीरज पांडे निर्देशित सिकंदर का मुकद्दर में जिमी शेरगिल जसविंदर सिंह की भूमिका में हैं, जबकि तमन्ना भाटिया कामिनी सिंह, राजीव मेहता मंगेश देसाई और अविनाश तिवारी सिकंदर शर्मा की भूमिका में हैं। यह फिल्म 29 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। Pushpa 2 The Rule: पुष्पा 2 के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंचे अल्लू अर्जुन-रश्मिका, स्वैग से जीता फैंस का दिल