फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या खूंखार विलेन बनेंगी तब्बू? 28 वर्षों बाद नागार्जुन की किंग 100 में आएंगी नजर; इन फिल्मों में किए अलग रोल

Tue, 07 Jul 2026 12:27 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tabu News: तब्बू साउथ की फिल्म में एक खास रोल निभाने जा रही हैं। वह नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' में नजर आएंगी। यह जोड़ी 28 वर्षों के बाद एक बार फिर स्क्रीन शेयर करेगी।
विज्ञापन
1 of 5
नागार्जुन, तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी की 100वीं फिल्म की जब से घोषणा हुई है, तभी से लोगों में इसे लेकर उत्सुकता है। इसका नाम अभी के लिए 'किंग 100' रखा गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
क्या होगा तब्बू का किरदार?
यह पहले से पता था कि फिल्म में तब्बू नागार्जुन के साथ रोमांटिक रोल में नहीं होंगी, मगर उनके किरदार के बारे में जानकारी गुप्त रखी गई थी। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तब्बू फिल्म में विलेन (खलनायक) का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

यह खबर भी पढ़ें: 'अगर 'द कश्मीर फाइल्स' बन सकती है, तो हमारी फिल्म क्यों नहीं?', 'सतलुज' के लेखक ने बैन पर जताया ऐतराज

विज्ञापन

3 of 5
तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम
किन फिल्मों में निभाए सख्त रोल?
वैरायटी इंडिया के मुताबिक तब्बू 'किंग 100' में विलेन का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म के जरिए वह 28 साल बाद नागार्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके निर्देशक आर.ए. कार्तिक हैं। तब्बू ने फिल्म 'मकबूल', 'हैदर', 'अंधाधुन' और 'फितूर' जैसी फिल्मों में अलग तरह के किरदार निभाकर तारीफें बटोरी हैं।

4 of 5
तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान
तब्बू को आखिरी बार अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और परेश रावल के साथ फिल्म 'भूत बंगला' में देखा गया था। उन्होंने हाल ही में एचबीओ की 'ड्यून: प्रोफेसी' में सिस्टर फ्रांसेस्का की अहम भूमिका निभाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तब्बू, नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
कब साथ नजर आई थी जोड़ी?
तब्बू और नागार्जुन आखिरी बार 1998 की तेलुगु फिल्म 'आविडा मा आविडे' में साथ नजर आए थे। उससे पहले 1996 की हिट फिल्म 'निन्ने पेल्लाडाटा' में भी साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में, उनका यह नया सहयोग फैंस के लिए पुरानी यादें ताजा करने वाला पल है।
तब्बू ने अप्रैल में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें