फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu: महेश बाबू की पत्नी नम्रता और बेटी सितारा ने मनाया उगादि का जश्न, अभिनेता ने भी दी फैंस को बधाई

Sun, 30 Mar 2025 03:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahesh Babu Celebrated Ugadi Festical: साउथ अभिनेता महेश बाबू, उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर और बेटी सितारा ने धूम धाम से उगादि पर्व मनाया। साथ ही एसएसएमबी 29 अभिनेता ने अपने फैंस को उगादि त्योहार की बधाई भी दी है।
 
विज्ञापन
1 of 5
महेश बाबू उनकी पत्नी नम्रता और बेटी सितारा ने मनाया उगादि का त्योहार - फोटो : इंस्टाग्राम@namratashirodkar, urstrulymahesh
हर साल चैत्र माह में उगादि पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 30 मार्च 2025 को मनाया जा रहा है। मुख्य रूप से यह पर्व तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उगादि का अर्थ है नए युग की शुरूआत। साउथ अभिनेता महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर और बेटी सितारा ने मनाया उगादि पर्व और अभिनेता ने भी अपने फैंस को दी उगादि त्योहार की बधाई।
विज्ञापन

2 of 5
स्टाइलिश लुक में नजर आईं नम्रता और सितारा - फोटो : इंस्टाग्राम@namratashirodkar
हाल ही में उगादि के मौके पर हैदराबाद में एक इवेंट में महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर और उनकी बेटी सितारा नजर आईं। मां-बेटी की जोड़ी इस त्योहार के लिए बहुत सुंदर तरीके से सजी थी। दोनों ने खूबसूरत शरारा पहना था और बहुत प्यारी लग रही थीं। इस दौरान नम्रता ने भारी कढ़ाईदार शरारा पहना था, वहीं सितारा चमकीले लाल रंग के शरारा और सुंदर गहनों में बहुत प्यारी लग रही थीं। सितारा सिर्फ 12 साल की हैं, लेकिन उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में कदम रख लिया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
महेश और नम्रता हर साल मनाते हैं उगादि का त्योहार - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें अभिनय और मॉडलिंग दोनों पसंद हैं, पर वह अभी अपने करियर के बारे में पक्का नहीं सोच पाई हैं। जब उनसे उनके परिवार की फिल्मी विरासत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इतने बड़े फिल्म परिवार का हिस्सा होना अच्छा लगता है। लोग अक्सर पूछते हैं कि क्या वह अभिनेत्री बनना चाहती हैं, और वह इस बारे में सोच रही हैं। लेकिन सितारा को लगता है कि अभी उनकी उम्र कम है, तो उनके पास फैसला करने का समय है। महेश ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को उगादि की बधाई दी है।

4 of 5
महेश बाबू ने दी फैंस को उगादि की बधाई - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
पिछले साल सितारा ने एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए मॉडलिंग भी की थी। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता उन्हें बहुत प्रेरित करते हैं। जब उनके माता-पिता ने उनका पहला ऐड देखा, तो वे बहुत खुश और भावुक हो गए थे। सितारा ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी मां का फैशन सेंस बहुत पसंद है। वह चाहती हैं कि नम्रता उनके लिए अपने पुराने कपड़े रखें। सितारा को अपनी मां के मॉडलिंग करियर और मिस इंडिया की तस्वीरें बहुत पसंद हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SSMB29 में नजर आएंगे महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम-@urstrulymahesh
सितारा ने बताया, "मुझे लगता है कि मुझे अपनी मां से ही फैशन का शौक मिला है। मुझे यह बात खराब लगती है कि उन्होंने मेरे लिए अपने ज्यादा कपड़े क्यों नहीं रखे। उनकी मॉडलिंग और मिस इंडिया की तस्वीरें मुझे बहुत अच्छी लगती हैं।"सितारा ने बताया कि वह और उनके भाई गौतम दोनों अभिनय की ट्रेनिंग ले रहे हैं। सितारा हैदराबाद में सीख रही हैं, जबकि गौतम न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में चार साल का ड्रामा कोर्स कर रहे हैं। काम की बात करें तो महेश बाबू SSMB29 में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:
स्टाइलिश लुक देख फैंस के उठे होश, क्या आपने देखा फैशनिस्टा सोनम कपूर का नया अंदाज


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें