SSMB29 Update: निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर यह जानकारी सामने आई थी कि इस फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। अब एक और जानकारी आई है कि इस फिल्म में साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन को आउट कर दिया गया है और उनकी जगह एक बॉलीवुड अभिनेती की एंट्री हो गई है।
विज्ञापन
1 of 5
एसएसएमबी29 में प्रियंका के बाद हुई एक और अभिनेता की एंट्री
- फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh, priyankachopra
साउथ अभिनेता महेश बाबू और एसएस राजामौली की आगामी फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर कई जानकारी लगातार सामने आ रही है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार, इस फिल्म में अब प्रियंका चोपड़ा के बाद एक और बॉलीवुड अभिनेता का नाम शामिल हो गया है, जिन्होंने फिल्म में पृथ्वीराज को रिप्लेस दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म में प्रियंका भी आएंगी नजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh, priyankachopra
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉन अब्राहम की वजह से पृथ्वीराज सुकुमारन एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 का हिस्सा नहीं होंगे। फिल्म एसएसएमबी29 में कथति तौर पर अब पृथ्वीराज की जगह जॉन अब्राहम को ले लिया गया है। वहीं, प्रियंका कुछ दिन पहले ही शूटिंग के लिए महेश बाबू के साथ हैदराबाद पहुंची थीं।
विज्ञापन
3 of 5
प्रियंका के बाद अब जॉन अब्राहम की हुई एंट्री?
- फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh, priyankachopra, thejohnabraham
दरअसल, मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉन अब्राहम को प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की SSMB29 में लिया गया है। अभिनेता ने पृथ्वीराज सुकुमारन की जगह ली है, जो मूल पसंद थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। जॉन के साथ प्रियंका चोपड़ा के भी कई सीन हैं, जिनकी शूटिंग हैदराबाद में ही होगी।
पहले जॉन की जगह पृथ्वीराज को लिया गया था?
- फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
प्रियंका और महेश बाबू ने अपनी भूमिकाओं के लिए शूटिंग शुरू कर दी है और जॉन जल्द ही उनके साथ जुड़ने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर जॉन अपनी फिल्म 'द डिप्लोमैट' की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म एक पाकिस्तान में फंसी एक भारतीय लड़की को बचाने के मिशन पर है, जहां उसे जबरन शादी के लिए मजबूर किया गया था। कुमुद मिश्रा, शारिब हाशमी और अश्वथ भट्ट जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर थी। यह फिल्म 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका सिटाडेल सीजन 2 में नजर आएंगी।