फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR: ऑस्कर की आफ्टर पार्टी में RRR 2 को लेकर राजमौली का बड़ा खुलासा, फिल्म के सीक्वल पर कही यह बड़ी बात

Wed, 15 Mar 2023 01:04 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' मनोरजन जगत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड में अपना झंडा गाड़ दिया है। फिल्म के गाने 'नाटु-नाटु' को एकेडमी अवार्ड्स के 95वें संस्करण में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर से नवाजा गया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।
विज्ञापन

2 of 5
आरआरआर की टीम - फोटो : insta
'आरआरआर' जब से रिलीज हुई है। उसके बाद से ही इसके दूसरे पार्ट को लेकर काफी बज़ बना हुआ है। लोग फिल्म के इसके दूसरे पार्ट को लेकर काफी सवाल पूछ रहे हैं। फिल्म के सीक्वल को लेकर हर कोई काफी एक्साइटेड  है। वहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट के बारे में जानने के लिए लोग काफी बेकरार हैं कि आखिर 'आरआरआर 2' कब तक देखने को मिलेगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'आरआरआर' - फोटो : social media
फिल्म को लेकर ऑस्कर जीतने के बाद खुद फिल्म मेकर एसएस राजामौली ने इस बारे में बात की है। ऑस्कर जीतने के बाद जब फिल्म की टीम लॉस एंजेलिस  में जश्न मना रही थी। उसी दौरान राजमौली से फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर सवाल पूछे गए, जिसपर उनका कहना था कि ऑस्कर जीतने के बाद फिल्म पर दोगुनी तेजी से काम शुरू होगा साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रीप्ट पर उनके पिता विजयेंद्र प्रसाद काम कर रहे हैं।
 

4 of 5
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऑस्कर की आफ्टर पार्टी में एक मीडिया संस्थान ने उनसे पूछा कि अब आप ऑस्कर जीत चुके हैं, तो क्या अब फिल्म की स्क्रीप्ट पर तेजी से काम करेंगे, जिसपर उनका कहना था कि बिल्कुल, यह जीत स्क्रीप्ट में तेजी लाएगी फिल्म पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। वहीं, पिछले साल जब उनसे पूछा गया था तब उनका कहना था कि उन्होंने फिल्म का सीक्वल बनाने को लेकर कोई प्लानिंग नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के ऑस्कर जीतने के बाद उनका कहना है कि इस जीत से स्क्रीप्ट के काम में तेजी आएगी। 'आरआरआर' में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। फिल्म ने दुनियाभर से 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra: शाहरुख ने बॉलीवुड को हॉलीवुड से बताया बेहतर तो प्रियंका ने दिया जवाब, बोलीं- मैं घमंडी नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें