फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: 'RRR' के निर्देशक एसएस राजामौली ने की अल्लू अर्जुन की एंट्री सीन की तारीफ, पुष्पा 2 के लिए उत्साहित

Tue, 03 Dec 2024 10:25 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

SS Rajamouli On Pushpa 2: हैदराबाद इवेंट में एसएस राजामौली ने उस समय को याद किया जब सुकुमार ने उन्हें पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का एंट्री सीन दिखाया था। अल्लू के एंट्री सीन को देखकर आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने खास अंदाज में तारीफ की।
 
विज्ञापन
1 of 6
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@tseriessouthofficial
पुष्पा 2: द रूल दो दिन बाद यानी 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए है। फिल्म की रिलीज से पहले, निर्माताओं ने हैदराबाद में एक प्री-रिलीज इवेंट का आयोजन किया था, जिसमें कई साउथ के दिग्गज स्टार्स और निर्माता-निर्देशक शामिल हुए। एसएस राजामौली भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने फिल्म से अल्लू अर्जुन के एंट्री सीन पर अपने विचार शेयर किए।
 
विज्ञापन

2 of 6
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@tseriessouthofficial
आरआरआर निर्देशक ने कहा कि पुष्पा 2 को प्रचार की आवश्यकता नहीं है क्योंकि दुनिया भर में भारतीयों ने पहले दिन की टिकटें पहले ही बुक कर ली होंगी। एसएस राजामौली ने कुछ महीने पहले रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म के सेट पर जाने को भी याद किया। एसएस राजामौली ने कहा कि सुकुमार ने एंट्री सीन में पुष्पराज का जो सीन दिखाया है, वह वाकई में बेहतरीन है। साथ ही एसएस राजामौली ने इस खास सीन के लिए सुकुमार और अल्लू अर्जुन की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि यह सीन देवी श्री प्रसाद के बैकग्राउंड स्कोर की भव्यता से मेल खाता है।
विज्ञापन

3 of 6
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया, एक्स-PushpaMovie
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएस राजामौली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "सुकुमार ने मुझे पुष्पराज का परिचयात्मक सीन दिखाया। यह बहुत बढ़िया था। मैंने सुक्कू और बनी को केवल एक बात बताई। यह सीन देवी के बैकग्राउंड स्कोर जितना ही शानदार होगा। इसका दायरा सोच से भी बड़ा है।"

4 of 6
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : एक्स - PushpaMovie
राजामौली ने पुष्पा 2 द रूल की सफलता पर भी विश्वास जताया और कहा कि दुनिया 5 दिसंबर तक पुष्पा 2 का असली स्वरूप देखेगी। एसएस राजामौली ने कहा, "दुनिया 4 दिसंबर की रात तक पुष्पा 2 का असली स्वरूप देखेगी। मुझे टीम को बड़ी सफलता की शुभकामनाएं देने की जरूरत नहीं है, इसलिए हम सभी को शुभकामनाएं।" राजामौली के इस बयान के बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। अब राजामौली के इस वीडियो पर प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "उत्साहित''। एक और यूजर ने लिखा, ''जंगल की आग।"
विज्ञापन

5 of 6
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@tseriessouthofficial
इस कार्यक्रम में सुकुमार ने अल्लू अर्जुन और पुष्पा 2: द रूल के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उनक सफर आर्या से शुरू हुआ और उन्होंने अभिनेता को सालों तक बढ़ते देखा है। उन्होंने पुष्पा की सफलता का श्रेय अल्लू अर्जुन की कड़ी मेहनत और जुनून को दिया। सुकुमार ने कहा कि अभिनेता के समर्पण ने कहानी को जीवंत कर दिया, भले ही इसकी शुरुआत सिर्फ दो पंक्तियों से हुई हो।
The Sabarmati Report: कंगना रनौत ने देखी 'द साबरमती रिपोर्ट', बोलीं- चिताओं की आग पर राजनीतिक रोटियां सेकी गईं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@tseriessouthofficial
उन्होंने अल्लू अर्जुन को अपनी ऊर्जा बताया और कहा कि यह फिल्म उनके लिए बनी है। सुकुमार ने पुष्पा 3 की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्होंने पुष्पा 2 के लिए अभिनेता को परेशान किया। अगर अल्लू अर्जुन उन्हें तीन साल और दे सकें, तो वे इसे बनाएंगे। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फहद फासिल भी प्रमुख भूमिका में होंगे।
Pushpa 2: पुष्पा 2 की रिलीज से पहले सुकुमार ने कही दिलचस्प बात, खुशी के आंसू रोक नहीं पाए अल्लू अर्जुन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें