फिल्मी जगत के सितारे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी को कितना भी अलग रखने की कोशिश करें, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हो पाता है। सेलेब्स की हर एक एक्टिविटी पर फैंस अपनी नजरें गड़ाए रखते हैं। पर्दे पर तो ये सितारे अपने एक्शन, स्टंट और बेहतरीन एक्टिंग को लेकर सुर्खियां बटोरते ही हैं। साथ ही निजी जिंदगी में भी अपने फैशन सेंस, स्टाइल और फिटनेस से फैंस को फैशनेट करते नजर आते हैं। वहीं, इस इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ नामचीन हस्तियां ऐसी भी हैं, जो अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ सिनेमा के कुछ एक्टर भी दो से तीन शादियां रचा चुके हैं। इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है, चलिए जान लेते हैं-