रजनीकांत यह नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक कलाकार के तौर पर वह उस ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं कि उनकी बराबरी करना भी किसी दूसरे कलाकार के लिए मुमकिन नहीं है। वह दक्षिण भारत में थलाइवा के नाम से भी जाने जाते हैं, इसका अर्थ लीडर होता है। रजनीकांत जितने शानदार कलाकार हैं, उतने ही बेहतरीन इंसान भी हैं। उनकी सादगी और सरल स्वभाव लोगों का मन जीत लेता है, इसलिए लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। अब लगता है कि दर्शकों की, फैंस की, यह ख्वाहिश जल्द पूरी हो जाएगी। सुनने में आया है कि रजनीकांत जल्द ही अपनी आत्मकथा लिखेंगे।