साउथ सेलेब्स लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड सेलेब्स को भी मात देते हैं। आज के दौर में साउथ सेलेब्स की चर्चा देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में हो रही है। फैंस उनकी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी दिलचस्पी लेते हैं। आज हम आपको ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने दूसरे धर्म के लाइफ पार्टनर को चुना है और उनके साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सूर्या और ज्योतिका
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या और ज्योतिका
इनमें सबसे पहला नाम आता है साउथ के सुपरस्टार सूर्या का। इन्होंने साल 2006 में ज्योतिका के साथ शादी रचाई थी। कपल के दो बच्चे भी हैं। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। जब बात रिश्ते तक पहुंची तो घरवालों को मनाने में काफी समय लगा, क्योंकि अभिनेता सूर्या एक तमिल हिंदू परिवार से हैं। वहीं, ज्योतिका सदाना एक पंजाबी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। काफी मुश्किलों के बाद आखिरकार वह दोनों एक हो गए और आज खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
असिन-राहुल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
असिन थोट्टूमकल और राहुल शर्मा
इस लिस्ट में अगला नाम आता है असिन थोट्टूमकल और राहुल शर्मा का। अभिनेत्री असिन साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का दम दिखा चुकी हैं। उन्होंने राहुल के साथ साल 2016 में शादी रचाई थी। असिन एक कैथोलिक क्रिश्चियन हैं और राहुल हिंदू परिवार से आते हैं। अलग-अलग धर्म के होने के बावजूद उन्होंने एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुना और अपने जीवन में आज खुश हैं।
4 of 5
विजय, संगीता
- फोटो : Social media
विजय और संगीता
साउथ सुपरस्टार विजय और संगीता सोर्नलिंगम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। संगीता विजय की फैन थीं, लेकिन विजय उन पर अपना दिल हार बैठे। दोनों ने एक दूसरे को कई साल तक डेट किया और फिर 1999 में शादी के बंधन में बंध गए। विजय एक क्रिश्चियन हैं और संगीता हिंदू हैं, इसलिए दोनों के परिवार को भी शादी के लिए मनाने में काफी समय लगा था।
साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अजीत भी इस लिस्ट में शामिल हैं। साल 2000 में उन्होंने शालिनी के साथ शादी रचाई थी। शालिनी एक क्रिश्चियन परिवार में पैदा हुई थीं। वहीं अजीत एक हिंदू ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दोनों ने अपने अपने परिवार को मनाने के बाद एक दूसरे के साथ शादी रचाई और आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश नजर आते हैं।