फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sobhita Dhulipala: शोभिता के घर पूरी हुई पेल्ली कुथुरु की रस्म, लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं नागा की दुल्हन

Mon, 02 Dec 2024 02:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sobhita And Naga Chaitanya Pre Wedding Function: नागा चैतन्य और शोभिता शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनके प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। शोभिता ने अपनी पेल्ली कुथरू की रस्म की तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शोभिता - फोटो : इंस्टाग्राम-@sobhitad
नागा चैतन्य और शोभिता की शादी की घड़ी नजदीक आ रही है। दोनों पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शादी रचाने वाले हैं। कहा जा रहा है कि खूबसूरती जोड़ा 4 दिसंबर को विवाह बंधन में बंधेगा। फिलहाल शादी से पूर्व की रस्में चल रही हैं। हाल ही में शोभिता ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थीं। आज उन्होंने अपनी पेल्ली कुथुरू रस्म की झलकियां दिखाई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शोभिता - फोटो : इंस्टाग्राम-@sobhitad
लाल साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं शोभिता
शोभिता धुलिपाला ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उनकी पेल्ली कुथुरु रस्म की तस्वीरे हैं। सुर्ख लाल रंग की साड़ी में शोभिता बेहद प्यारी लग रही हैं। पोस्ट के साथ शोभिता ने कैप्शन लिखा है, 'पेल्ली कुथुरू'। 
 
विज्ञापन

3 of 5
शोभिता - फोटो : इंस्टाग्राम-@sobhitad
शोभिता को दिया आशीर्वाद
तस्वीरों में शोभिता के पैरों पर हल्दी लगाई गई है। इसके बाद घर की महिलाएं उनकी आरती उतारती नजर आ रही हैं। होने वाली दुल्हन का टीका करने के बाद उन्हें आशीर्वाद दिया गया है। शोभिता की गोद में एक टोकरी नजर आ रही है, जिसमें लाल कांच की चूड़िया हैं। 
Vikrant Massey Networth: जानिए विक्रांत मैसी की नेटवर्थ, एक्टिंग करियर से अब तक कितना कमाया

4 of 5
शोभिता - फोटो : इंस्टाग्राम-@sobhitad
तमिल रीति-रिवाज से होगी शादी
शोभिता और नागा की शादी तमिल रीति-रिवाज से होगी। शादी से पूर्व की हर रस्म शोभिता पूरे विधि-विधान से कर रही हैं। आज सोमवार को उन्होंने पेल्ली कुथरू की तस्वीरें साझा की हैं। इसमें होने वाली दुल्हन को घर की महिलाएं आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं। लाल साड़ी में शोभिता पारंपरिक अंदाज में तैयार हुई हैं। उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी से अपना लुक कंपलीट किया है।
Maharaja China: विजय की 'महाराजा' ने चीन में कमाए करोड़ों, पहले वीकेंड में दृश्यम-काबिल को दिया पछाड़
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोभिता - फोटो : इंस्टाग्राम-@sobhitad
अगस्त में हुई सगाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोभिता धुलिपाला अपनी शादी पर भी साड़ी पहनने वाली हैं। वे शादी के दिन कांजीवरम साड़ी पहनने वाली हैं। इस पर असली सोने से जरी का काम होगा। नागा और शोभिता ने करीब दो साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस साल अगस्त में सगाई की। अब दिसंबर में यह कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है।
Vikrant Massey Movies: दिल धड़कने दो से लेकर 12th फेल तक, जानें विक्रांत मैसी की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें