फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sobhita-Naga Chaitanya: शोभिता ने नागा चैतन्य के साथ ऐसे मनाई पहली मकर संक्रांति, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Wed, 15 Jan 2025 09:14 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शोभिता धूलिपाला ने नागा चैतन्य से शादी के बाद अपनी पहली मकर संक्रांति की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने फैंस को बताया है कि उन्होंने ये त्योहार किस तरह से मनाया है।
विज्ञापन
1 of 6
शोभिता धूलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने हैदराबाद में शादी के बाद अपनी पहली संक्रांति मनाई है। शादी के बाद उनकी पहली संक्रांति बहुत ही खास रही। उन्होंने परिवार के साथ ये त्योहार मनाया। शोभिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बोगी और संक्रांति की तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शोभिता धूलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया
साझा की भोगी की तस्वीरें
संक्रांति के एक दिन पहले मनाए जाने वाले त्योहार भोगी की तस्वीरें नागा और शोभिता ने साझा कीं। उन्होंने पारंपरिक तरीके से ये त्योहार मनाया। भोगी, नवीकरण और परिवर्तन। संक्रांति के एक दिन पहले मनाए इस त्योहार की झलक शोभिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई है। इसके साथ ही उन्होंने घर पर बनी मिठाई की भी झलक दिखाई है।
विज्ञापन

3 of 6
शोभिता धूलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया
बनाई खूबसूरत रंगोली
शोभिता ने घर को सुंदर पारंपरिक रंगोली से सजाया था। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की।

4 of 6
नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम
नागा चैतन्य के साथ दिखीं शोभिता
शोभिता ने त्योहार पर साड़ी पहनीं, इसकी फोटो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की। शोभिता ने नागा चैतन्य के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर कीं।
विज्ञापन

5 of 6
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
दिसंबर में की नागा और शोभिता ने शादी
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी साल 2024 की सबसे चर्चित शादियों में से एक है। एक भव्य समारोह में दोनों ने तेगुलु परंपरा से शादी की। इस जोड़े ने 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में एक दूसरे के होने की कसम खाई। शादी के कुछ दिनों पहले ही दोनों ने सगाई करते हुए अपने फैंस को चौंका दिया था। शादी समारोह के बीच सोशल मीडिया पर शोभिता धुलिपाला को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स: @iamnagarjuna
इस फिल्म में नजर आएंगे नागा चैतन्य
अभिनेता नागा चैतन्य के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उनका आगामी प्रोजेक्ट ‘थंडेल’ है, जो 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं, शोभिता को आखिरी बार जी5 की फिल्म ‘लव सितारा’ में देखा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें