फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sivakarthikeyan: धनुष के बाद 'अमरन' में मिला कमल हासन का साथ, अब क्या 'कुली' में नजर आएंगे शिवकार्तिकेयन

Fri, 08 Nov 2024 11:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शिवकार्तिकेयन को 'अमरन' के लिए कमल हासन का साथ मिला। फिल्म के एक इवेंट में कमल ने इस बारे में खुलकर बात के थी कि उन्होंने 'अमरन' का निर्माण क्यों किया। चलिए जानते हैं अभिनेता से जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन
1 of 6
शिवकार्तिकेयन - फोटो : इंस्टाग्राम @sivakarthikeyan
साउथ अभिनेता शिवकार्तिकेयन इन दिनों 'अमरन' की सफलता को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वे फिल्म की सफलता का उत्साह के साथ जश्न मना रहे हैं। इस वॉर बायोपिक ड्रामा 'अमरन' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन भी किया है। यह फिल्म अभिनेता के करियर के लिए महत्वपूर्ण भी साबित हुई है, जिसनें उन्हें स्टार के रूप में सबसे सामने खड़ा कर दिया है। अभिनेता की इस उपलब्धि के हकदार सुपरस्टार कमल हासन भी हैं, जिन्होंने 'अमरन' का निर्माण किया है। कई दफा फिल्म के प्रचार के साथ शिवकार्तिकेयन कमल हासन की प्रशंसा करते हुए उनका शुक्रिया अदा कर चुके हैं। ऐसे में चलिए आज शिवकार्तिकेयन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी से फिल्म तक का सफर
5 वर्षों की छोटी सी अवधि में अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने तमिल फिल्म उद्योग में तूफान ला दिया है। उन्होंने एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में शुरुआत की, फिर एक टेलीविजन अभिनेता गए, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और अंततः कॉलीवुड के उभरते सितारे बन गए। शिवकार्तिकेयन अपने पिता जी. डॉस की तरह एक ईमानदार पुलिस अधिकारी बनना चाहते थे। हालांकि, अपने पिता की मृत्यु के बाद, उन्होंने इस पेशे में रुचि खो दी। 2015 में उन्होंने 'काकी सत्ताई' में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाकर अपने पिता को ऑन-स्क्रीन श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

3 of 6
धनुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धनुष ने दिया मौका
शिवकार्तिकेयन का जीवन में कोई निश्चित लक्ष्य नहीं था। पुलिस अधिकारी बनने का विचार त्यागने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग करने का निर्णय लिया, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह उनके लिए उपयुक्त नहीं है। फिर, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री के बावजूद, उन्होंने एमबीए करने का फैसला किया, ताकि कोर्स पूरा करने के बाद उन्हें नौकरी मिल सके। तमिल सुपरस्टार धनुष ने शिवकार्तिकेयन को अपनी पहचान बनाने में मदद की। धनुष ने 2012 में आई फिल्म '3' में सहायक भूमिका निभाई थी, जिसमें धनुष मुख्य भूमिका में थे। दोस्ती की शुरुआत सेट पर हुई और धनुष ने अपने प्रोडक्शन 2013 की 'एथिर नीचल' के हीरो के तौर पर शिवकार्तिकेयन को कास्ट किया। यह शिवा की पहली बड़ी हिट थी।

4 of 6
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता की पहली बड़ी फिल्म
बतौर मुख्य अभिनेता उनकी पहली फिल्म 2012 में आई 'मरीना' थी। हालांकि, उन्होंने 2008 की फिल्म 'एगन' में सुपरस्टार अजित के साथ एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। 2013 की उनकी कॉमेडी फिल्म 'वरुथा पदथा वलीबर संगम' की सफलता के बाद निर्माता पी मदन ने शिवकार्तिकेयन को एक महंगी ऑडी क्यू 7 उपहार में दी थी। सिर्फ 10 करने के बाद भी शिवकार्तिकेयन पूरे दक्षिण भारत में एक लोकप्रिय चेहरा बन गए हैं। इतना ही नहीं, उन्हें 2015 में कन्नड़ फिल्म 'वज्रकाया' में कैमियो करने का मौका भी मिला, जिसमें उन्हें मशहूर कन्नड़ अभिनेता शिवा राजकुमार के साथ डांस करने का मौका मिला।
विज्ञापन

5 of 6
कमल हासन-अमरण फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता को मिला कमल हासन का साथ
शिवकार्तिकेयन को 'अमरन' के लिए कमल हासन का साथ मिला। फिल्म के एक इवेंट में कमल ने इस बारे में खुलकर बात के थी कि उन्होंने 'अमरन' का निर्माण क्यों किया। कमल हासन ने बताया था कि वह 'अमरन' क्यों बनाना चाहते थे और उन्होंने कहा था कि फिल्म 'कन्नियम कट्टुपडु' और 'कुरुथिपुनल' सभी काल्पनिक थीं और वह कुछ ऐसा बनाना चाहते थे, जो सच हो। उन्होंने कहा, 'मेजर मुकुंद को पदक दिया होगा, उन्हें मरणोपरांत सम्मान दिया होगा। उनकी बेमिसाल बहादुरी की बराबरी घर के लोगों की हिम्मत से की जा सकती थी। अमरन भी उसी साहस के बारे में है। मैंने यह कहानी नहीं चुनी। इस कहानी को बताने के अपने कर्तव्य को पूरा करने के अलावा हमारा कोई काम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिवकार्तिकेयन-लोकेश कनगराज - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या 'कुली' में नजर आएंगे शिवकार्तिकेयन
शिवकार्तिकेयन सुपरस्टार रजनीकांत के भी बहुत पड़े प्रशंसक हैं। फिल्म की सफलता पर हाल ही में रजनीकांत ने भी 'अमरन' की टीम से मुलाकात की थी और शिवकार्तिकेयन समेत टीम के अन्य सदस्यों का सम्मान कर उन्हें बधाई दी थी। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या अभिनेता 'कुली' का हिस्सा हैं। उनके कैमियो करने की खबरों ने तूल पकड़ लिया, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, इस बारे में खुद शिवकार्तिकेयन ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि 'कुली' की शूटिंग उनके घर के करीब ही हो रही थी और वे फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज के अच्छे मित्र हैं तो वे रजनीकांत और लोकेश से मिलने के लिए सेट पर गए थे। उन्होंने 'कुली' में कोई भी भूमिका निभाने की खबर से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें