फिल्म ‘सलार पार्ट वन’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ की कामयाबी से पहले अभिनेता प्रभास ने तीन बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में ‘साहो’, ‘राधेश्याम’ और ‘आदिपुरुष’ दीं। प्रभास की फिल्मों में मोटी रकम का निवेश करने वाली कंपनी यूवी क्रिएशंस की हालत ठीक नहीं है।
साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्मों में मोटी रकम का निवेश करने वाली कंपनी यूवी क्रिएशंस की हालत ठीक नहीं है। चर्चा यही है कि इस प्रोडक्शन कंपनी की जो सूरत ए हाल है, उसके चलते ये कभी भी बंद हो सकती है। प्रभास की फ्लॉप फिल्मों के चलते ये महासंकटकंपनी पर आया है और उसकी निर्माणाधीन फिल्म ‘विश्वंभरा’ को लेकर भी अब कुछ भी तय नहीं है। इसके चलते कंपनी की दो नई फिल्मे संकट में हैं।
विज्ञापन
2 of 5
प्रभास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘सलार पार्ट वन’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ की कामयाबी से पहले अभिनेता प्रभास ने तीन बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में ‘साहो’, ‘राधेश्याम’ और ‘आदिपुरुष’ दीं। ‘आदिपुरुष’ में पैसा मुंबई की कंपनी टी सीरीज ने लगाया और कंपनी के पास यूट्यूब से होने वाली करोड़ों की कमाई की वजह से इस फिल्म के फ्लॉप होने का झटका वह झेल गई।
विज्ञापन
3 of 5
साहो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेकिन, प्रभास की बाकी दोनों मेगाबजट फिल्मों ‘साहो’ और ‘राधेश्याम’ में पैसा लगाने वाली साउथ की कंपनी यूवी क्रिएशंस किसी भी दिन बोरिया बिस्तर बांध सकती है। इस कंपनी की एक बड़ी फिल्म ‘विश्वंभरा’ रिलीज की कतार में हैं और इसके तमाम राइट्स अब तक बिके नहीं हैं। इसके अलावा कंपनी ने दो और फिल्मों की बातें वरुण तेज और गोपीचंद के साथ शुरू की थी।
4 of 5
राधेश्याम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वरुण तेज की इस साल की दोनों फिल्में ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ और ‘मटका’ फ्लॉप हो चुकी हैं और इसके चलते यूवी क्रिएशंस ने उनकी अगली फिल्म ‘कोरियन कनकराजू’ में पैसा लगाने से इन्कार कर दिया। हालांकि सूत्र बताते हैं कि यूवी क्रिएशंस के पास नई फिल्में शुरू करने के लिए पैसा ही नहीं है।