फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: नेपोटिज्म के मुद्दे पर राम चरण ने की खुलकर बात, कहा- इंडस्ट्री में केवल टैलेंट बोलता है

Sat, 18 Mar 2023 05:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म आरआरआर की वजह से राम चरण इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर दिया है। वह तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। स्टार किड होने की वजह से उन्हें भी कई बार नेपोटिज्म जैसे मुद्दों का सामना करना पड़ा है। इस बीच एक्टर ने अपने ताजा इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की है। 
Bollywood: कम बजट में बनी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल, कमाई के आंकड़े कर देंगे हैरान
विज्ञापन

2 of 5
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
नेपोटिज्म पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने कहा कि यह एक झुंड की मानसिकता है। उन्होंने खुलासा  किया कि उनका झुकाव हमेशा से अभिनय की ओर था। वह शुरुआत से ही सिनेमा को जी रहे थे और निर्माताओं से लगातार मिल रहे थे। अभिनेता ने यह भी कहा कि वह जन्म से ही एक फिल्म स्कूल में थे, इसलिए वह कला जानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो भी कलाकार यहां सफल है वह केवल अपनी प्रतिभा के बदौलत ही है। 
Sara Ali: गैसलाइट के बाद ये होगा सारा का अगला प्रोजेक्ट, जल्दी ही फ्लोर पर आएगी फिल्म
विज्ञापन

3 of 5
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि अगर वह अपने क्राफ्ट में बेहतर नहीं होते तो इंडस्ट्री में इतने समय तक टिक नहीं पाते। साथ ही, अभिनेता ने यह भी व्यक्त किया कि उनके पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने भले ही पहले कदम में उनकी मदद की हो, लेकिन उसके बाद की यह यात्रा उनकी अपनी है।
Ranbir Kapoor: उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर रणबीर कपूर का निशाना, 'बैड टेस्ट' बताते हुए कह दी ये बड़ी बात

4 of 5
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
इस इंटरव्यू में जब उनसे शूटिंग के पहले दिन उनके पिता से मिली सलाह के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें उम्मीद थी कि उनके पिता वह एक सूत्र देंगे जिससे उन्हें सफलता मिलेगी। एक्टर ने बताया कि उनके पिता ने उनसे कहा, ''यह पहला दिन है। अपनी टीम का ख्याल रखें, वे हमेशा आपके साथ हैं। अगर वे आपके बारे में बात करना शुरू कर दें, तो समझना की करियर खत्म हो गया।'' 
रोचक: फिल्मों ने नहीं वेब सीरीज ने बदली किस्मत, रातों-रात ओटीटी से मिला इन सितारों को फेम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो, राम चरण पहली बार शंकर की फिल्म में अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म इस फिल्म के नाम की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है। फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में हैं।
Kick 2: विवादों के बाद फिर साथ आए सलमान-साजिद? इस बड़ी फिल्म पर कर सकते हैं काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें