फिल्म ‘इरुधि सुत्रु’ के लिए नेशनल अवॉर्ड लेती हुई रितिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहली ही फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
फिल्म ‘इरुधि सुत्रु’ के लिए रितिका को कई अवॉर्ड मिले। साथ ही नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी रितिका के हिस्से आया। स्पेशल मेंशन कैटेगिरी (63वें राष्ट्रीय पुरस्कार) में रितिका सिंह को अवॉर्ड मिला। फिल्म ‘इरुधि सुत्रु’ को 2017 में तेलुगू भाषा में ‘गुरु’ नाम से भी बनाया, इसमें भी रितिका ने ही मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद रितिका कई और दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्मों में नजर आईं, जिसमें ‘शिवलिंगा’, ‘ओह माय कडवुले’ और ‘इन कार’ शामिल हैं। वह कुछ बेहतरीन वेब सीरीज का भी हिस्सा बनीं।