Pooja Hegde Kannada Debut: कई साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकीं पूजा हेगड़े जल्द ही कन्नड़ सिनेमा में अपना डेब्यू करने वाली हैं। जानिए BRB फिल्म में पूजा की जोड़ी किस अभिनेता के साथ जमेगी...
विज्ञापन
1 of 5
कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू करेंगी पूजा हेगड़े
- फोटो : इंस्टाग्राम@hegdepooja
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकीं पूजा हेगड़े अब साउथ फिल्म 'रेट्रो' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी साउथ अभिनेता सूर्या के साथ नजर आएगी। वहीं अब पूजा कन्नड़ सिनेमा में अपना लक आजमाने जा रही हैं। जानिए किस अभिनेता के साथ जमेगी पूजा की जोड़ी...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं पूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम@hegdepooja
पूजा हेगड़े जल्द ही साउथ फिल्म 'Retro' में अभिनेता सूर्या के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज ने किया है। वहीं अब कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकीं पूजा अब कन्नड़ फिल्म में डेब्यू करने वाली हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म BRB में नजर आएंगी पूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम@hegdepooja
123 डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, पूजा ने हाल ही में कन्नड़ फिल्म 'बीआरबी: फर्स्ट ब्लड' (बिल्ला रंगा बाशा) साइन की है। इस फिल्म में पूजा कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के साथ काम नजर आएंगी। हालांकि फिल्म निर्माताओं की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रही है।
4 of 5
कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के साथ जमेंगी पूजा की जोड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम@hegdepooja
अगर पूजा इस फिल्म का वाकई में हिस्सा हैं तो यह फिल्म पूजा हेगड़े की कन्नड़ सिनेमा में उनकी पहली फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन अनूप भंडारी करेंगे। फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी हनु-मान के निर्माता निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी करेंगे।
रेट्रो में सूर्या के साथ नजर आएंगी पूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम@hegdepooja
वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा साउथ सुपरस्टार दलपति विजय की फिल्म 'जना नायगन' में नजर आएंगी। इसके अलावा पूजा लोकेश कनगराज निर्देशित फिल्म 'कुली' में नजर आएंगी। इन फिल्मों के अलावा पूजा फिल्म 'रेट्रो' में नजर आएंगी।