फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: 'पुष्पा 2' को रश्मिका मंदाना ने बताया अद्बभुत, डबिंग सेशन की तस्वीरें साझा कर कही बड़ी बात

Wed, 13 Nov 2024 05:53 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna dubbing for Pushpa 2: इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल 'पुष्पा-2: द रूल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रश्मिका मंदाना ने फिल्म के डबिंग सेशन की तस्वीरें साझा कर रोचक बातें साझा की हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना- अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @rashmika_mandanna
फिल्म 'पुष्पा-2: द रूल' इस साल की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म 5 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर में बड़े स्तर पर होने के लिए तैयार है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत और सुकुमार के निर्देशन वाली इश फिल्म का ट्रेलर भी जल्द रिलीज होने वाला है। इस बीच रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के डबिंग सेशन से जुड़ी जानकारी साझा की है। 
विज्ञापन

2 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम @rashmika_mandanna
रश्मिका मंदाना् ने साझा कीं डबिंग सेशन की तस्वीरें
'पुष्पा 2' अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इस में वह फिल्म की डबिंग करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने पहले भाग की डबिंग पूरी कर ली है और वह दूसरे हिस्से की डबिंग पर काम कर रही है। डबिंग सेशन की तस्वीरों के साथ अभिनेत्री के इस पोस्ट से उनके और फिल्म के फैन काफी रोमांचित हो गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा -2 में रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रश्मिका ने लिखा- अद्भुत अनुभव के लिए रहें तैयार
अभिनेत्री ने फिल्म को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए लिखा, "हे भगवान! फिल्म का पहला भाग काफी अद्भुत है और दूसरा भाग और भी ज्यादा। मेरे पास शब्द कम पड़ गए हैं। आप लोग वाकई एक अद्भुत अनुभव के लिए तैयार हैं!" फैंस अभिनेत्री के इस पोस्ट के बाद और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। पुष्पा के बाद से ही फैंस के बीच इसके दूसरे भाग 'पुष्पा-2: द रूल' को लेकर उत्सुकता बढ़ी हुई है। 
Disha Patani: कोरियाई सिनेमा की फैन निकलीं दिशा पाटनी, कंटेंट को लेकर कही यह बड़ी बात

4 of 5
पुष्पा 2 : द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
17 नवंबर, 2024 को पटना में लॉन्च होगा ट्रेलर
फिल्म की टिकट बुकिंग शुरु होने के बाद प्रशंसक अब ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 17 नवंबर, 2024 को पटना में लॉन्च होगा। उसके बाद फिल्म के दो गाने भी रिलीज होंगे। इस बहुप्रतीक्षित पैन-इंडियन फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी सफलता हासिल कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता के.ई. ज्ञानवेल राजा ने खुलासा किया है कि केवल हिंदी संस्करण के नॉन थियोरेटिकल अधिकार ही 260 करोड़ रुपये में खरीदे गए हैं। 
Voice Artist: कोई शिनचैन तो कोई डोरेमोन की आवाज बन दिल में बसे ये वॉयसओवर आर्टिस्ट, मिलिए पसंदीदा किरदारों से
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
05 दिसंबर को रिलीज होगी पुष्पा 2 
बताते चलें कि फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। पुष्पा 2: द रूल अपने पिछले संस्करण की तुलना में और भी बड़ी फिल्म का दावा करती है। फिल्म में मूल भाग से अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, सुनील आदि कलाकार अपनी भूमिका आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे। फिल्म इस साल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्त देगी। 

Zero Se Restart Teaser: 'एक्टर बनूंगा, तंबाकू बेचूंगा,' जीरो से रीस्टार्ट के टीजर ने रिलीज के साथ ही छोड़ी छाप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें