राम गोपाल वर्मा, पुष्पा 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
रामू को किरदार में दिखीं ये चीजें
राम गोपाल वर्मा ने इस किरदार में भोलेपन के साथ चालाकी का मिश्रण भी पाया। साथ ही, उन्हें इस किरदार में सुपर इगो के साथ संवेदनशीलता भी नजर आई। उन्होंने इसका उल्लेख करते हुए लिखा, “मैं कभी नहीं मानता था कि कोई विकृत व्यक्ति सुपर एक्शन हीरो हो सकता है, क्योंकि एक सुपर हीरो को सैद्धांतिक रूप से परफेक्ट होना चाहिए, लेकिन पुष्पा के किरदार में अल्लू अर्जुन ने उस विकृति को एक ताकत बना दिया, जिससे एक नया और मजबूत बॉडी लैंग्वेज और हाव-भाव उत्पन्न हुआ, जो दर्शकों के दिलों में दशकों तक याद रखा जाएगा।”