फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhika Pandit: राधिका पंडित ने अभिनय से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बनाई पहचान, दे चुकी हैं कई सुपरहिट फिल्में

Tue, 07 Mar 2023 11:57 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राधिका पंडित - फोटो : social media
राधिका पंडित कन्नड सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म सात मार्च 1984 को बैंगलोर में हुआ था। राधिका एक हिंदू परिवार में जन्मी थीं। उनका बचपन मल्लेशवरम में बीता था। एक्ट्रेस का एक छोटा भाई भी है। एक्ट्रेस ने अपनी स्कूली पढ़ाई क्लूनी कॉन्वेंट हाई स्कूल बैंगलोर से की थी, इसके बाद उन्होंने अपने बी कॉम की पढ़ाई भी बैंगलोर से की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Radhika Pandit - फोटो : social media
नंदागोकुल से की थी राधिका ने करियर की शुरुआत
पंडित हमेशा से एक टीचर बनना चाहती थीं। हालांकि जब वह बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी, तब साल 2017 में फाइनल ईयर के दौरान उन्होंने कन्नड़ भाषा के टीवी शो के ऑडिशन के लिए पहुंची थी। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत नंदागोकुल से की थी, जिसका डायरेक्शन अशोक कश्यप ने किया था। हालांकि इस शो के लिए उनका सिलेक्शन बिना किसी ऑडिशन के हो गया था। इस शो के बाद एक्ट्रेस एक और सीरियल सुमांगली में नजर आईं थी, जिसके चलते धीरे धीरे एक्ट्रेस की तस्वीरें लोकल मैग्जीन में छपने लगीं थी और उन्हें फिल्म डायरेक्टर शशांक ने नोटिस किया था। तभी उन्हें दो फिल्मों के लिए ऑफर किया था, उन्होंने 18th Cross और मोगिना मनासू में काम किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Radhika Pandit - फोटो : social media
कई हिट फिल्में दे चुकी हैं राधिका
राधिका ने तमाम कन्नड़ फिल्मों और सीरियल में काम किया है। उन्होंने टीवी में नंदागोकुला, कादंबरी, सुमांगली, जैसे शो में काम किया है। साथ ही उन्हें कन्नड फिल्म मोगिना  मनासू के लिए कर्नाटक स्टेट फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस और साउथ फिल्म फेयर फॉर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था, इसके साथ ही उन्होंने फिल्म लव गुरु के लिए और कृष्णा लव स्टोरी के लिए भी अवॉर्ड जीता था। राधिका ने कन्नड़ भाषा फिल्मों में अच्छा नाम कमाया है। उन्होंने हुदुगारू, अधूरी, ड्रामा और बहादुर और मिस्टर और मिसेज रामाचारी जैसी फिल्मों में काम किया है। यह फिल्में राधिका की हिट फिल्मों में से एक हैं। 

Raveena Tondon: टीनएज में शारीरिक शोषण की शिकार हुईं रवीना, बसों में सफर करते वक्त हुई छेड़छाड़

4 of 5
Radhika Pandit - फोटो : social media
यश और राधिका ने कई फिल्मों में किया साथ काम
एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने केजीएफ फिल्म के सुपरस्टार रॉकी भाई यानी की यश से शादी की है। यश भी कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। आपको बता दें कि कपल ने सबसे पहले नंदा गोकुला सीरियल से एक साथ करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद दोनों कलाकार फिल्म मोगिना  मनासू में भी नजर आए थे। इन दोनों प्रोजेक्ट्स के बाद यश और राधिका कई फिल्मों और शो में एक साथ नजर आए थे। 

Bollywood Stars: बॉलीवुड के इन सितारों के बिगड़े परिवार के सदस्यों संग रिश्ते, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Radhika Pandit - फोटो : social media
नौ दिंसबर को यश और राधिका ने की शादी
दोनों की लव स्टोरी नंदगोकुला से ही शुरू हो गई थी। कपल ने अपने रिलेशनशिप को काफी वक्त तक प्राइवेट रखा था। दोनों ने 12 अगस्त 2016 को गोवा में सगाई की और उसके बाद नौ दिसंबर 2016 को शादी की थी। कपल ने अपनी शादी में पूरे कर्नाटक को इनवाइट किया था। शादी के बाद से राधिका ने फिल्मों से दूरी बना ली और वह अब अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान देती हैं। 

Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने मां शर्मिला और बेटी इनाया संग साझा की तस्वीर, कहा-तीन पीढ़ियां और तीन रंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें