पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial
दो दिन में हुई अब तक इतनी कमाई
'पुष्पा 2' ने दूसरे दिन के कलेक्शन के मामले में भारतीय सिनेमा के कुछ सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने शुक्रवार को हिंदी में 55 करोड़ रुपये, तेलुगु में 27.1 करोड़ रुपये, तमिल में पांच करोड़ 50 लाख रुपये, कन्नड़ में 60 लाख रुपये और मलयालम में एक करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। तीन दिनों में पेड प्रीव्यू सहित फिल्म ने कुल 265 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।