अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' कल यानी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म के आज स्पेशल नाइट शोज होंगे, जिसकी टिकटें महंगे दामों में बिकी हैं। पहले पार्ट में पुष्पा की गरीबी और संघर्ष की झलक देखने को मिली थी। हालांकि, दूसरे पार्ट में पुष्पा राज की पावर देखने को मिलेगी। वहीं, पहले पार्ट की सफलता में उसके गानों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 'पुष्पा' के टाइटल ट्रैक से लेकर 'श्रीवल्ली' और 'ऊ अंटावा' जैसे गानों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। डीएसपी की धुन ने दर्शकों की अपार सराहना हासिल की। वहीं, दूसरे पार्ट के गानों को लेकर भी चर्चा जोरों पर रही। हालांकि, कुछ गाने लोगों को पसंद आए तो कुछ का खूब मजाक भी बना है। आइए जान लेते हैं कि पुष्पा के तर्ज पर 'पुष्पा 2' के गाने कहां ठहरते हैं?