फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fahadh Faasil: 'पुष्पा ने मेरे करियर के लिए कुछ खास नहीं किया', 'पुष्पा 2' के लिए ऐसा सोचते हैं फहद फासिल

Fri, 06 Dec 2024 10:27 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'पुष्पा: द राइज' और 'पुष्पा: द रूल' में भंवर सिंह शेखावत की भूमिका निभाने वाले फहाद फासिल का मानना है कि उनके लिए फिल्म ने कुछ खास नहीं किया है।
विज्ञापन
1 of 5
फहद फासिल - फोटो : सोशल मीडिया
फहद फासिल को फिल्म 'पुष्पा 2' में भंवर सिंह शेखावत की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सुकुमार निर्देशित फिल्म 5 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज के बाद फहद फासिल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पुष्पा से जुड़ी कुछ बातें बता रहे हैं। 'पुष्पा 2' देखने वाले कई प्रशंसकों को लगा कि फहद का कम उपयोग किया गया है और दूसरे भाग में उन्हें कार्टून जैसा दिखाया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
फहाद फाजिल - फोटो : इंस्टाग्राम
पुष्पा के लिए बोले फहद फासिल
फहद फासिल अपने इस पुराने इंटरव्यू में कहते दिख रहे हैं कि फिल्म 'पुष्पा' ने उनके करियर के लिए कुछ खास नहीं किया है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि फिल्म पुष्पा ने मेरे लिए ऐसा कुछ किया है। मैंने सुकुमार से भी ये बात कह दी है। मुझे इस बारे में मुझे ईमानदार होना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा द रूल पार्ट- 2 - फोटो : यूट्यूब
फिल्म को लेकर सोचते हैं फहद
फहद फासिल ने आगे कहा, मैं यहां मेरा काम कर रहा हूं। किसी भी चीज़ का अनादर नहीं। मुझे नहीं लगता कि पुष्पा के बाद लोग मुझसे जादू की उम्मीद करते हैं। नहीं, यह शुद्ध सहयोग और सुकुमार सर के लिए प्यार है। मेरा काम यहां इस इंडस्ट्री में ही है।

4 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
फहद फासिल की नेटवर्थ
फहद के किरदार को पुष्पा और पुष्पा 2 में प्रशंसकों का बहुत प्यार मिला है, लेकिन प्रशंसकों को फिल्म में उनका किरदार थोड़ा कमजोर लगा है। खबरों की मानें तो फहद की नेटवर्थ 36 करोड़ है। वह फिल्मों के अलावा एड्स, रियल स्टेट और निवेश के जरिए भी कमाई करते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'पुष्पा 2 द रूल' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पुष्पा 2 को मिल रहा प्रशंसकों का प्यार
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म को प्रशंसकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। पुष्पा 2 ने पहले दिन ही 165 करोड़ की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें