फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: आंध्र प्रदेश सरकार का तोहफा पाकर गदगद हुआ 'पुष्पा', अल्लू अर्जुन ने पोस्ट कर जताया आभार

Tue, 03 Dec 2024 12:29 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आंध्र प्रदेश सरकार ने 'पुष्पा' को तोहफा देते हुए टिकटों की बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है। वहीं, अब इस पर अल्लू अर्जुन की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' दो दिन बाद यानी 5 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। सुकुमार निर्देशित यह फिल्म साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। आंध्र प्रदेश में टिकट के दाम में बढ़ोतरी की गई है। यह एलान बीते दिनों आंध्र प्रदेश सरकार ने किया था। वहीं, अब सरकार के इस फैसले पर अभिनेता अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम @rashmika_mandanna

आंध्र प्रदेश सरकार का 'पुष्पा' को तोहफा

बढ़ती प्रत्याशा के बीच, आंध्र प्रदेश सरकार ने 'पुष्पा 2: द रूल' के लिए टिकट की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से अभिनेता अल्लू अर्जुन गदगद हो उठे हैं। उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के विकास और समृद्धि के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए माननीय मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और माननीय उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को धन्यवाद दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

गदगद हुए अल्लू अर्जुन 

अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर धन्यवाद नोट साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'टिकट बढ़ोतरी को मंजूरी देने के लिए मैं आंध्र प्रदेश सरकार को दिल से धन्यवाद देता हूं। यह प्रगतिशील निर्णय तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के विकास और समृद्धि के लिए आपकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।'

4 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता ने जताया आभार

उन्होंने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए आगे लिखा, 'मैं माननीय मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और माननीय उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण गारू को धन्यवाद देता हूं। फिल्म इंडस्ट्री को सशक्त बनाने में अमूल्य समर्थन।' 'पुष्पा 2' की एडवांस बुकिंग जोर शोर से शुरू हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'पुष्पा 2: द रूल' का नया पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में टिकटों की एडवांस बुकिंग

एडवांस टिकट बुकिंग पर  गौर फरमाएं तो फिल्म पहले दिन भारत में 49.31 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। तेलुगु भाषा में 'पुष्पा 2' ने 4 लाख, 86 हजार और 860 टिकट बेचे हैं। वहीं, हिंदी में 4 लाख, 21 हजार और 496 टिकटों की बिक्री हुई हैं। दिलचस्प बात यह है कि हिंदी डब 3डी संस्करण तेलुगु 3डी से अधिक बिका है।
 

Rishab Shetty: शिवाजी महाराज की भूमिका में दिखा ऋषभ शेट्टी का ऐतिहासिक लुक, जानिए कब होगी रिलीज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें