सुकुमार को साउथ सिनेमा में उनके अनोखे और उत्कृष्ट निर्देशन के लिए जाना जाता है। अपनी फिल्मों से उन्होंने हमेशा दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। उनकी फिल्में न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं, बल्कि उनकी कहानी, गहरे संदेश, और शानदार निर्देशन की वजह से वे लंबे समय तक याद रखी जाती हैं। अब जब उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, तो यह मौका दर्शकों के लिए और भी खास हो गया है। इस फिल्म के साथ सुकुमार एक बार फिर दर्शकों को अपनी दुनिया में ले जाने वाले हैं। आइए जानते हैं सुकुमार की कुछ सुपरहिट फिल्मों के बारे में, जिनमें उन्होंने अपने निर्देशन के जादू से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया।