Pushpa The Rule: साउथ स्टाइलिश अभिनेता अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2: द रूल की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्या आपको पता है रिलीज से पहले ही पुष्पा 2 ने रिकॉरिड तोड़ कमाई कर ली है। यहां जानिए पूरी डिटेल...
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2: द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
निर्देशक सुकुमार की बहुचर्चित एक्शन थ्रिलर फिल्म पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुष्पा: द रूल ने अपने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स से ही करोड़ों का कारोबार कर लिया है, जो आश्चर्यजनक है।
विज्ञापन
2 of 5
पुष्पा: द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
जैसे-जैसे पुष्पा: द रूल की रिलीज डेट नजदीक आ रही है प्रशंसकों का उत्साह फिल्म को लेकर बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 17 दिसंबर साल 2021 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा-द राइज के बहुप्रतीक्षित सीक्वल पुष्पा 2 ने अपने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स के लिए रिकॉर्ड तोड़ डील हासिल कर ली है
विज्ञापन
3 of 5
पुष्पा 2 : द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2 की नॉन-थिएट्रिकल राइट्स ने भारत में सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक के रूप में इसकी स्थिति मजबूत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ निर्माता के.ई. ज्ञानवेल राजा ने खुलासा किया है कि केवल हिंदी संस्करण के नॉन थियोरेटिकल अधिकार ही 260 करोड़ रुपये में खरीदे गए हैं, जिससे देश में एकल या बहु-भाषा नॉन थियोरेटिकल अधिकार अधिग्रहण के लिए एक नया मानक स्थापित किया है।
4 of 5
पुष्पा 2 : द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline