फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: विदेश में भी बजा 'पुष्पा 2' का डंका, खतरे में पड़ी 'बाहुबली 2' की गद्दी

Sun, 08 Dec 2024 11:27 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर अभूतपूर्व सफलता हासिल की है, खासकर उत्तर अमेरिका में जहां इसे दर्शकों का जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला
सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में अभिनेता अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म ने 5 दिसंबर 2024 से सिनेमाघरों में दस्तक दी और तभी यह बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी फिल्म का डंका बज रहा है।
Pushpa 2: 'पुष्पा' की ऐतिहासिक सफलता के पीछे इस दिग्गज फिल्मकार का भी हाथ, निर्देशक सुकुमार ने कर दिया खुलासा
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उत्तर अमेरिका में 'पुष्पा 2' का धमाल
'पुष्पा 2' ने वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। खासकर उत्तर अमेरिका में फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इस फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में 80 लाख डॉलर की कमाई कर ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार तक यह आंकड़ा एक करोड़ डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।  
Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय की अनजान शख्स से हुई मुलाकात, भविष्यवाणी की और गायब हो गया; एक्टर ने सुनाया किस्सा
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा द रूल पार्ट- 2 - फोटो : यूट्यूब
दोनों संस्करणों में कर रही अच्छा प्रदर्शन
तेलुगु और हिंदी, दोनों संस्करणों ने उत्तर अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इससे यह साबित हो गया है कि अच्छे सिनेमा के लिए भाषा कोई बाधा नहीं होती। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह जल्द ही कई नए रिकॉर्ड बना सकती है। 
Sanjay Dutt: ‘एनिमल’ के इस सिंगर की म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे संजय दत्त, इस दिन होगा रिलीज

4 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों का दिख चुका है उत्तर अमेरिका में जलवा
इससे पहले उत्तर अमेरिका में कई भारतीय फिल्म गर्दा उड़ा चुकी हैं। यहां सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में शीर्ष पर बाहुबली 2 है। इसके अलावा कल्कि 2898 एडी, पठान, जवान और आरआरआर ने भी उत्तर अमेरिका में जमकर कमाई की है।
The Great Indian Kapil Show: कौन है रेखा का मिस्ट्री मैन? अर्चना पूरन सिंह ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाहुबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष पांच फिल्में
फिल्म        कुल कमाई (डॉलर में)
बाहुबली 2  2.07 करोड़
कल्कि 2898 एडी 1.85 करोड़
पठान  1.74 करोड़
जवान 1.52 करोड़
आरआरआर 1.51 करोड़
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें