फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Collection Day 36: 'पुष्पा 2' का इन दो भाषाओं में नहीं दिखा जादू, हुई सबसे कम कमाई, जानें कुल कलेक्शन

Thu, 09 Jan 2025 09:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2 the Rule Movie Box Office Collection Day 36: बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 ने भले ही 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, लेकिन दो भाषाओं में इस फिल्म ने काफी कम कमाई की है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रूल बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई इबारत लिख रही है। इस फिल्म ने हाल ही में भारत में1200 करोड़ी क्लब की शुरुआत की है। जल्द ही यह फिल्म हिंदी भाषा में 800 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी। आइए जानते हैं कि पुष्पा 2 ने अब तक कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं झुकेगा पुष्पाराज, 'मुफासा' की कमाई जारी, पिट रही 'बेबी जॉन'
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
मूल भाषा से ज्यादा हिंदी में हो रही कमाई
पुष्पा 2 को लेकर एक दिलचस्प तथ्य यह है कि फिल्म की मूल भाषा तेलुगु है। हालांकि, इसके सबसे ज्यादा हिंदी भाषी राज्यों में देखा जा रहा है। फिल्म ने तेलुगु में 35 दिनों में 336.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, हिंदी में यह फिल्म 796.35 करोड़ रुपये बटोर चुकी है।
Pushpa 2 Box Office Collection: घट रही ‘पुष्पा 2’ की कमाई, जानें 35वें दिन बॉक्स ऑफिस से कितने रुपये बटोरें
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : एक्स
36वें दिन पुष्पा 2 की रफ्तार बरकरार
आमतौर पर एक महीने बाद किसी भी फिल्म की रफ्तार एकदम सुस्त पड़ जाती है। हालांकि, पुष्पा 2 के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। 35 दिनों के बाद भी यह फिल्म करोड़ों में खेल रही है। 36वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 36 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई अब 1214.34 करोड़ रुपये हो चुकी है। 

4 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
इन दो भाषाओं में हुई सबसे कम कमाई
पुष्पा 2 को इसके निर्माताओं ने कई भाषाओं में रिलीज किया है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि दो भाषाओं में इस फिल्म ने काफी कम कलेक्शन किया है। कन्नड़ भाषा में इस फिल्म ने फिल्म ने 35 दिनों में कुल सात करोड़ 76 लाख रुपये का ही कारोबार किया है। वहीं, मलयालम में इसने 14.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। तमिल में फिल्म का कलेक्शन 58.35 करोड़ का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जल्द रिलीज होगा एक्सटेंडेड संस्करण
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी हैं। इसका निर्देशन सुकुमार ने किया है। हाल ही में मेकर्स ने एलान किया था कि फिल्म का एक्सटेंडेड संस्करण 17 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। इसमें दर्शकों के लिए 20 मिनट की क्लिप और जोड़ी जाएगी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें