फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: इस दिन से शुरू होगी 'पुष्पा 2' की एडवांस बुकिंग, पहले दिन इतने करोड़ रुपये छाप सकती है फिल्म

Wed, 27 Nov 2024 09:18 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का फाइनल शूट पूरा हो चुका है। इसकी सेंसर प्रक्रिया 27 नवंबर यानी आज से शुरू होगी। फिल्म का रनटाइम लगभग 3 घंटे 15 मिनट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पुष्पा 2' की एडवांस बुकिंग 29 नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
1 of 6
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@PushpaMovie
अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बड़े एक्शन ड्रामा का निर्देशन सुकुमार ने किया है। बीते दिन यानी 26 नवंबर को इस फिल्म की अंतिम शूटिंग पूरी कर ली गई। 'पुष्पा 2' का प्रोडक्शन नवंबर 2022 से शुरू हुआ था और पिछले दो वर्षों में फिल्म की शूटिंग और प्रोडक्शन पर काफी मेहनत की गई है, ताकि दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव दिया जा सके।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : सोशल मीडिया
इतनी हो सकती है फिल्म की लंबाई
फिल्म की सेंसर कट पहले ही लॉक हो चुकी है। 27 नवंबर यानी आज फिल्म को तेलुगू सेंसर सर्टिफिकेट के लिए दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पुष्पा 2' का रनटाइम लगभग 3 घंटे 15 मिनट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी सही अवधि सेंसर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही तय होगी।
विज्ञापन

3 of 6
पुष्पा 2 द रुल - फोटो : सोशल मीडिया
कब से शुरू होगी एडवांस बुकिंग?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पुष्पा 2' की एडवांस बुकिंग 29 नवंबर से देशभर में शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म से भारतीय सिनेमा में एडवांस बिक्री के कई रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई जा रही है, खासकर तेलुगु और हिंदी बाजारों में। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के टिकट की कीमतों में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है, जिससे कई नए रिकॉर्ड कायम होने की उम्मीद है । रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी बेल्ट में टिकट की कीमतें दिवाली 2024 में आई फिल्मों जैसे 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' से 10% ज्यादा हो सकती हैं, जबकि दक्षिण भारत में यह सबसे ऊंची हो सकती है।

4 of 6
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
विदेशी बाजार में भी फिल्म की शानदार शुरुआत
पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग पहले ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरू हो चुकी है, और इसकी कमाई अब तक शानदार रही है। रिलीज के करीब आते-आते, इसकी बुकिंग में और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

5 of 6
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
बड़ी ओपनिंग की उम्मीद
बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' से 53 करोड़ से 58 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर हिंदी बेल्ट में। हालांकि, यह आंकड़ा रिलीज के करीब बदल सकता है। पूरी एडवांस बुकिंग के बाद ही इस पर सटीक अनुमान लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये सितारे आएंगे नजर
अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'पुष्पा 2' अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी रिलीज होगी, क्योंकि यह फिल्म देशभर में सोलो रिलीज के रूप में आएगी, जिससे इसे पहले दो हफ्तों तक बिना किसी प्रतियोगिता के पूरा समय मिलेगा।
Bappi Lahiri: बप्पी लाहिड़ी के डिस्को सॉन्ग ने मचाई धूम, हॉलीवुड फिल्मों में भी इस्तेमाल हुए उनके गाने
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें