फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: पुष्पा 2 के प्रमोशन में ये क्या बोल गए अल्लू अर्जुन? मूवी रिलीज से पहले अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज

Sun, 01 Dec 2024 01:01 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'पुष्पा 2: द रूल' अपनी रिलीज की तैयारी कर रहा है। इसी बीच फिल्म के मुख्य अभिनेता अल्लू अर्जुन कानूनी पचड़े में फंसते नजर आए हैं। आइए इसके पीछे की वजह जान लेते हैं-
 
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स
'पुष्पा 2: द रूल' अब बड़े पर्दे पर आने से कुछ ही दिन दूर है। जहां अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वहीं एक परेशान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। फिल्म के मुख्य अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। अल्लू के खिलाफ यह मामला उनके हालिया भाषण के दौरान इस्तेमाल किए गए एक शब्द के गलत इस्तेमाल के लिए किया गया है। क्या है पूरा मामला आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स

'आर्मी' शब्द के इस्तेमाल के लिए दर्ज हुई शिकायत

हाल ही में एक कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान 'आर्मी' शब्द का गलत इस्तेमाल करने के लिए अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। अल्लू अर्जुन के खिलाफ हैदराबाद के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में श्रीनिवास गौड़ नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। वह ग्रीन पीस एनवायरनमेंट एंड वॉटर हार्वेस्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline

अभिनेता ने किया 'आर्मी' का अपमान

शिकायत में कहा गया है कि किसी फैन क्लब को आर्मी की उपाधि देना सही नहीं है। श्रीनिवास गौड़ ने महसूस किया कि इस शब्द का उपयोग अपमानजनक था। उन्होंने कहा कि यह शब्द देश की सेवा करने वाले सशस्त्र बलों से गहराई से जुड़ा हुआ है। बता दें कि विवाद की शुरुआत मुंबई में 'पुष्पा 2' प्रेस मीट में हुई जहां अल्लू अर्जुन ने अपने प्रशंसकों के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने उल्लेख किया कि वह उन्हें प्रशंसक नहीं बल्कि अपनी आर्मी मानते हैं। 

4 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

अल्लू अर्जुन का बयान

अल्लू अर्जुन ने उनके प्रति अपना प्यार जताया और कहा कि वे उनके परिवार की तरह हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे एक आर्मी की तरह उनके साथ खड़े हैं। अल्लू अर्जुन ने उन्हें गौरवान्वित करने का वादा किया और कहा कि अगर फिल्म बड़ी सफल हो जाती है, तो वह इसे उन्हें समर्पित करेंगे। अभिनेता ने कहा, 'मेरे पास प्रशंसक नहीं हैं, मेरे पास एक आर्मी है। मैं अपने प्रशंसकों से प्यार करता हूं, वे मेरे परिवार की तरह हैं। वे मेरे साथ खड़े हैं। मैं आप सभी से प्यार करता हूं। मैं आप सभी को प्राउड फील कराऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline

'पुष्पा 2' की रिलीज 

'पुष्पा 2' की बात करें तो यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। सुकुमार द्वारा निर्देशित, फिल्म की स्टार कास्ट में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, तारक पोनप्पा और अन्य प्रमुख भूमिकाएं शामिल हैं।

TGIKS: भांजे कृष्णा अभिषेक से क्यों हुई थी गोविंदा की लड़ाई? अभिनेता ने सात साल बाद बताई असल वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें