फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन को मिला राम गोपाल वर्मा का साथ, निर्माता ने टिकट की बढ़ी कीमतों का किया समर्थन

Wed, 04 Dec 2024 01:54 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के टिकट के दाम में बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद से नेटिजन्स खासा निराश हैं। हालांकि, जाने माने फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा उर्फ आरजीवी इन बढ़ी कीमतों का समर्थन करते नजर आए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
राम गोपाल वर्मा-पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अभिनीत 'पुष्पा 2: द रूल' का प्रीमियर 4 दिसंबर की शाम को होगा। दर्शकों के भारी उत्साह को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने टिकट की कीमतें बढ़ाने का विकल्प चुना। दिल्ली और मुंबई के कुछ सिनेमाघरों में फिल्म की टिकटें दो हजार रुपये से अधिक में बिकीं। जहां इस फैसले की आलोचना हुई, वहीं फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने निर्माताओं के इस कदम का बचाव किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin

सोशल मीडिया पर छाई आरजीवी की पोस्ट 

आरजीवी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तेलुगु में एक लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्हें 'पुष्पा 2: द रूल' के टिकटों की बढ़ी कीमत का बचाव करते देखा गया। उन्होंने मनोरंजन इंडस्ट्री और लक्जरी बाजार के बीच समानताएं भी बताईं। फिल्म निर्माता ने लिखा, 'सुब्बाराव नाम के एक व्यक्ति ने इडली का होटल खोला और प्रति प्लेट उसकी कीमत 1000 रुपये निर्धारित की। ऐसा इसलिए है क्योंकि सुब्बाराव का मानना है कि उनकी इडली अन्य इडली से बेहतर है।'
विज्ञापन

3 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@rgvzoomin

उदाहरण देकर समझाई बात 

राम गोपाल वर्मा ने आगे लिखा, 'लेकिन, अगर ग्राहक को सुब्बाराव की इडली उसके लायक नहीं लगती, तो वे उसके होटल में नहीं जाएंगे। इस परिदृश्य में हारने वाले एकमात्र सुब्बाराव ही हैं।' आरजीवी ने यह भी कहा कि जो लोग रोते हैं कि 'सुब्बाराव की इडली आम आदमी के लिए सस्ती नहीं है' वे 'मूर्ख' हैं क्योंकि यह कहने जैसा है कि 'सात सितारा होटल आम आदमी के लिए सस्ती नहीं है।' 

4 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

'पुष्पा 2' के टिकट दाम में बढ़ोतरी का किया समर्थन

फिल्म निर्माता कहते हैं, 'अगर यह तर्क दिया जाता है कि आप सात सितारा होटल के माहौल के लिए भुगतान कर रहे हैं, तो पुष्पा 2 के मामले में यह सात सितारा गुणवत्ता वाली फिल्म है।' उन्होंने यह भी कहा कि 'लोकतांत्रिक पूंजीवाद वर्ग मतभेदों पर काम करता है और फिल्में लाभ के लिए बनाई जाती हैं, न कि सार्वजनिक सेवा के लिए।' उन्होंने एक और उदाहरण देते हुए लिखा 'जब कोई लक्जरी कारों, इमारतों और ब्रांडेड कपड़ों की कीमतों पर नहीं रोता, तो फिल्म टिकटों पर क्यों रोता है? क्या मनोरंजन आवश्यक है? क्या यह आवास, भोजन और कपड़े से भी अधिक आवश्यक है?' उन्होंने सवाल करते हुए कहा, "उन जरूरतों की कीमतों की तुलना में पुष्पा 2 के टिकट की कीमत कम है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

100 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी 'पुष्पा 2'

जैसा कि आरजीवी ने बताया, 'पुष्पा 2: द रूल' की टीम ने घोषणा की कि फिल्म ने दुनिया भर में एडवांस टिकट बुकिंग मामले में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसने अकेले अमेरिका में प्री-सेल्स में 2.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है। 'पुष्पा 2: द रूल' सुकुमार की 2021 फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। फिल्म लाल चंदन तस्कर पुष्पा राज की कहानी बताएगी, जिसका किरदार अल्लू अर्जुन ने निभाया है। रश्मिका ने उनकी पत्नी श्रीवल्ली की भूमिका निभाई है। वहीं, फहाद फासिल पुष्पा राज के कट्टर दुश्मन भंवर सिंह शेकावत के किरदार में हैं। 

Samantha Ruth Prabhu: नागा चैतन्य के बाद ट्रोल्स के निशाने पर सामंथा रुथ प्रभु, पुराने फोटो पर फिर मचा बवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें