फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने भारत ही नहीं, विदेशों में भी खूब कमाई की थी। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को अब जापान में भी रिलीज करने की तैयारी चल रही है। इसी बीच अभिनेता सोमवार को अपने पूरे परिवार के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर नजर आए। यहां से वो अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी और बच्चों के साथ जापान रवाना हुए। अब सवाल उठता है कि यह फिल्म जापान में कब रिलीज होने जा रही है। तो आपको बता दें कि ‘पुष्पा 2’ जापान में 16 जनवरी को रिलीज होगी।