फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने 'एए22x ए6' को लेकर फैंस से किया खास वादा, जानिए 'वेव्स' में अभिनेता ने क्या कहा?

Fri, 02 May 2025 09:56 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Waves Summit 2025: पुष्पा 2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन ने हाल ही में 'वेव्स समिट 2025' में शिरकर ती। इस दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म पर भी बात की। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
विज्ञापन
1 of 5
'पुष्पा 2' की मुंबई प्रेस कॉन्सफ्रेंस में अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेव्स समिट 2025 की शुरुआत 1 मई को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में धमाकेदार अंदाज में हुई। इस मौके पर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी मौजूदगी और विचारों से मंच को रौशन किया। 'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन ने समिट के पहले दिन 'टैलेंट बियॉन्ड बॉर्डर्स' नाम के पैनल चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान और अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में खुलकर बात की।
बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘रेट्रो’ और ‘हिट 3’ की शानदार शुरूआत, नानी पर भारी पड़े सूर्या
विज्ञापन

2 of 5
एटली-अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
अल्लू अर्जुन ने आगामी फिल्म पर की बात
पैनल चर्चा के दौरान अल्लू अर्जुन ने अपनी अगली बड़ी फिल्म 'एए22xए6' के बारे में बताया। यह उनकी 22वीं फिल्म होगी। 'जवान' जैसे पैन-इंडिया हिट फिल्म के निर्देशक एटली के साथ यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म की कहानी अभी गुप्त रखी गई है, लेकिन अल्लू अर्जुन ने वादा किया कि यह फिल्म भारतीय दर्शकों के लिए एक नया और अनोखा अनुभव लेकर आएगी।
Box Office Collection: अजय देवगन की ‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘द भूतनी’ से आगे निकली ‘थंडरबोल्ट्स’
विज्ञापन

3 of 5
अल्लू अर्जुन और एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
एटली की जमकर तारीफ की
एटली के साथ काम करने को लेकर अल्लू अर्जुन ने कहा, “एटली ने मुझे जो कहानी सुनाई, वह मुझे बहुत पसंद आई। उनकी सोच और महत्वाकांक्षा मुझे प्रभावित करती है। हमारी सोच कई मायनों में मिलती है। हम भारतीय सिनेमा के लिए एक नया विजुअल अनुभव लाना चाहते हैं जो पूरी तरह भारतीय भावनाओं से जुड़ा हो और वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया जा सके।”

4 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
भारतीय सिनेमा को लेकर क्या कहा?
अल्लू अर्जुन ने भारतीय सिनेमा के भविष्य और इसकी वैश्विक संभावनाओं पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत का फिल्म उद्योग दशकों से मजबूत है, लेकिन वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अभी तक इसका असर उतना नहीं दिखा जितना होना चाहिए। उन्होंने हॉलीवुड, कोरियाई, ईरानी और चीनी सिनेमा का जिक्र करते हुए कहा, “दुनिया के हर बड़े फिल्म उद्योग ने वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। हमारे पास इतना बड़ा फिल्म उद्योग है, फिर भी हमने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर गहरी छाप नहीं छोड़ी, लेकिन अब समय बदल रहा है। भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले सालों में भारतीय सिनेमा दुनिया में अपनी पहचान बनाएगी।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
'पुष्पा 2' ने बढ़ाई अल्लू की लोकप्रियता
वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' पिछले साल के आखिरी महीने में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। यह फिल्म हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वहीं, भारत में भी यह सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों में पहले स्थान पर है। इस फिल्म से अभिनेता की लोकप्रियता और भी अधिक बढ़ गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें