Don't Trouble The Trouble: प्रियंका चोपड़ा ने एसएस राजामौली की तरफ से पेश की गई फिल्म 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' को अपना समर्थन दिया है। इस फिल्म को लेकर उन्होंने दर्शकों से एक गुजारिश की है।
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने फहाद फासिल की तेलुगु फिल्म 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' को अपना समर्थन दिया है। इस फिल्म को एसएस कार्तिकेय ने प्रोड्यूस किया है और एसएस राजामौली ने इसे पेश किया है। जैसे ही फिल्म ने 2 अक्तूबर को बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की, अभिनेत्री ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
2 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने दी शुभकामनाएं
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया और लिखा, 'इसे दुनिया के सामने आते देखकर बहुत खुशी हो रही है! कार्त, तुम्हें और ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ की पूरी टीम को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। आज ही इसे सिनेमाघरों में जाकर देखें!'
विज्ञापन
3 of 6
डोंट ट्रबल द ट्रबल
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ में फहाद फासिल ने सूरी नाम के एक जादूगर का रोल किया है। उसकी दोस्ती सारा पालेकर नाम की एक युवा लड़की से हो जाती है। कहानी में एक फैंटेसी मोड़ तब आता है, जब उस लड़की में अलौकिक शक्तियां आ जाती हैं। पता चलता है कि वह एक जिन्न है जो इच्छाएं पूरी कर सकती है।
‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ के बारे में
यह फिल्म शशांक येलेटी के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। ‘एनिमल’ फिल्म के कलाकार सौरभ सचदेवा ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में फैंटेसी, एडवेंचर है। इसे परिवार के साथ देखने लायक बनाया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ssrajamouli
‘वाराणसी’ में प्रियंका चोपड़ा
वहीं, प्रियंका चोपड़ा जोनास एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के साथ भारतीय सिनेमा में अपनी वापसी की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में महेश बाबू रुद्र के रोल में, प्रियंका चोपड़ा जोनास मंदाकिनी के रोल में और पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभ के रोल में नजर आएंगे। राजामौली ने बताया है कि कहानी वाराणसी से शुरू होकर अंटार्कटिका, अफ्रीका और प्राचीन रोम तक जाएगी और फिर वापस अपनी शुरुआती जगह पर लौटेगी।