फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्म अवॉर्ड्स के बाद प्रधानमंत्री ने की अभिनेता ममूटी से मुलाकात, अभिनेता के परिवार संग वायरल हुईं तस्वीरें

Tue, 23 Jun 2026 10:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prime Minister Narendra Modi Met Actor Mammootty: पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अभिनेता ममूटी और उनके परिवार ने एक खास मुलाकात की। देखें मुलाकात की  तस्वीरें। 
विज्ञापन
1 of 1
प्रधानमंत्री से मिले अभिनेता ममूटी और दुलकर सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम@narendramodi

आज राष्ट्रपति भवन दिल्ली में सिनेमा जगत के कई कलाकारों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को भी पद्मभूषण दिया गया। सम्मान समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता ममूटी और उनके परिवार से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पेज पर यह तस्वीरें साझा की गई हैं। 



मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार ममूटी को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की, वह इस मौके पर काफी प्रसन्न नजर आए। 


ममूटी के बेटे और अभिनेता दुलकर सलमान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। ममूटी और दुलकर ने प्रधानमंत्री के साथ फोटो खिंचवाई। प्रधानमंत्री दोनों अभिनेताओं से हाथ मिलाते हुए भी नजर आए। 



ममूटी के परिवार के अन्य सदस्य भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। यह मौका ममूटी के परिवार के लिए बहुत खास था। 


ममूटी के बारे में बात करें तो वह मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाते हैं। अपने करियर में करीब 400 से अधिक फिल्में की हैं। वह किरदारों में ढल जाने वाले एक उम्दा अभिनेता हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें