फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas: 'फौजी' अभिनेत्री इमानवी ने खाया प्रभास की रसोई से बना स्वादिष्ट खाना, दिखाई झलक

Fri, 31 Jan 2025 09:18 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prabhas-Imanvi: पैन-इंडिया स्टार प्रभास अपनी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों के बावजूद अपने विनम्र स्वभाव और उदारता के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने साउथ अभिनेत्री इमानवी को अपनी रसोई से बना खाना परोसा, जिसकी स्वादिष्ट खाने की एक झलक अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की और प्रभास का शुक्रिया किया।
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास ने खिलाया इमानवी को अपनी रसोई से बना स्वादिष्ट भोजन - फोटो : इंस्टाग्राम@imanvi1013
पैन इंडिया स्टार प्रभास साथ काम करने वाले लोग अक्सर उनकी दयालुता, खासकर उनकी हॉस्पिटैलिटी और स्वादिष्ट खाने के लिए उनकी प्रशंसा करते हैं। हाल ही में फौजी फिल्म अभिनेत्री इमानवी को भी प्रभास के किचन से बना लजीज खाने का स्वाद चखने का मौका मिला।
 
विज्ञापन

2 of 5
स्वादिष्ट भोजन के लिए इमानवी ने किया प्रभास का शुक्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम@imanvi1013, actorprabhas
वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रभास के किचन से किसी अभिनेता ने स्वादिष्ट भोजन किया हो। इससे पहले भी कई अभिनेताओं ने बताया है कि प्रभास उन्हें अपनी रसोई से बना शानदार भोजन परोसते हैं। हाल ही में अभिनेत्री इमानवी ने भी ऐसा ही शानदार अनुभव किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फौजी में नजर आएंगे प्रभास और इमानवी - फोटो : इंस्टाग्राम@imanvi1013
इमानवी हनु राघवपुडी की आगामी फिल्म में उनके साथ अभिनय कर रही हैं, जिसका संभावित नाम फौजी है। इस फिल्म में इमानवी और प्रभास साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग 17 अगस्त 2024 में शुरू हुई थी। बहरहाल, फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है, जहां इमानवी को प्रभास की रसोई से बना स्वादिष्ट घर का बना खाना परोसा गया। 
 

4 of 5
इमानवी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की खाने की झलक - फोटो : इंस्टाग्राम@imanvi1013
इमानवी ने इन स्वादिष्ट व्यंजनों की एक वीडियो क्लिप खुश होकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "इस स्वादिष्ट व्यंजन के लिए शुक्रिया प्रभास।" फिल्म फौजी, माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। विशाल चंद्रशेखर ने संगीत तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कई साउथ फिल्मों में नजर आएंगे प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
साउथ अभिनेता और पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास इस वक्त बैक-टू-बैक कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए हैं। वह जहां प्रशांत नील की 'सलार पार्ट 2' में नजर आने वाले हैं, वहीं उनकी 'द राजा साब', 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' का भी प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच निर्देशक हनु राघवपुडी की भी एक फिल्म है, जिसमें प्रभास अलग हटके अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'फौजी' है। यह एक ऑरिजनल कहानी है, जिसमें प्रभास ब्रिटिश आर्मी के अधिकारी के रोल में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें