फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Raja Saab: 'द राजा साब' की रिलीज से पहले प्रभास का डांस सीक्वेंस ऑनलाइन हुआ लीक, जानिए पूरी डिटेल

Mon, 24 Mar 2025 12:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Raja Saab Prabhas Dance Leaked: 'द राजा साब' फिल्म से प्रभास का एक डांस वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है। इस वायरल क्लिप में प्रभास जोश के साथ नाचते दिख रहे हैं और वहां पर मौजूद लोग उनकी प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
'द राजा साब' से लीक हुआ प्रभास का डांस सीक्वेंस - फोटो : एक्स -People Media Factory X
साउथ अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन सबसे ज्यादा प्रभास फिल्म 'द राजा साब' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच उनकी फिल्म 'द राजा साब' का एक डांस सीक्वेंस ऑनलाइन सामने आया है, जो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' 10 अप्रैल 2025 को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में प्रभास मुख्य किरदार नजर आएंगे। यह एक हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, फिल्म की रिलीज से पहले इसके सेट से वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो रही हैं। लेटेस्ट वीडियो में प्रभास पीली चेक शर्ट पहने डांस करते नजर आ रहे हैं, जो फिल्म के एक पोस्टर में भी दिखाई दी थी। 

विज्ञापन

3 of 5
'द राजा साब' का निर्देशन मारुति ने किया है - फोटो : इंस्टाग्राम@rajasaabmovie
हॉरर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' को मारुति बना रहे हैं। 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज होने वाली 'द राजा साब' की शूटिंग प्रभास की चोट की वजह से रुक गई थी। अब माना जा रहा है कि फिल्म दिवाली 2025 में रिलीज हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:
Robinhood OTT: रिलीज से पहले तय हुए रॉबिनहुड के ओटीटी राइट्स, फिर से नजर आएगी नितिन-श्रीलीला की जोड़ी

4 of 5
पहले भी लीक हो चुका है द राजा साब का वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajasaabmovie, सोशल मीडिया
इससे पहले फिल्म का एक एक्शन सीन भी लीक हुआ था, जिसमें मालविका मोहनन गुलाबी ड्रेस में गुंडों से लड़ती दिखीं। इससे पहले निधि अग्रवाल की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसे लोग फिल्म से जोड़ रहे थे। लेकिन निधि ने बताया कि यह फिल्म से नहीं, बल्कि एक विज्ञापन की शूटिंग की तस्वीर थी। 

यह भी पढ़ें:
Pushpa: सामंथा से पहले इस अभिनेत्री को ऑफर हुआ था पुष्पा का स्पेशल सॉन्ग, रॉबिनहुड में दिखेगा जबर्दस्त अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'द राजा साब' के अलावा प्रभास के कई बड़े प्रोजेक्ट्स - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास 'द राजा साब' के अलावा 'स्पिरिट', 'सालार पार्ट 2', 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' और 'कन्नप्पा' जैसी कई बड़ी फिल्में हैं। प्रभास के प्रशंसक उनकी हर एक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
Idly Kadai Dhanush: धनुष की चौथी निर्देशित फिल्म 'इडली कढ़ाई' की रिलीज डेट टली, निर्माता ने की पुष्टि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें