फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara: नयनतारा ने पति और बेटों के साथ शेयर कीं छुट्टियों की अनदेखी तस्वीरें, पेरिस-मायकोनोस में घूमा कपल

Wed, 25 Dec 2024 09:49 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nayanthara Holiday: साउथ अभिनेत्री नयनतारा पति विग्नेश शिवन और अपने दोनों जुड़वां बेटों उयिर और उलग के साथ पेरिस और मायकोनोस में छुट्टियां मनाने गई थीं। जवान अभिनेत्री ने अपनी छुट्टियों की अनदेखी खास तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके प्रशंसक बेहद खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
पति विग्नेश शिवन और अपने दोनों बेटों उयिर और उलग के साथ नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
नयनतारा और विग्नेश शिवन अपने बेटों उयिर और उलग के साथ नए साल की शुरुआत से पहले एक साथ छुट्टियां मनाने के लिए पेरिस गए। नयनतारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जो बेहद ही खूबसूरत और लाजवाब हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
अपने बच्चों और पति के साथ मस्ती करतीं नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
आइफिल टावर के सामने अपने बच्चे संग खेलती नयनतारा। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों बच्चे अपने पिता संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं और नयनतारा भी इस मस्ती का हिस्सा बन गईं। नयनतारा की प्यार भरी यह सभी तस्वीरें उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही हैं 
 
विज्ञापन

3 of 6
पति के साथ नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
इस तस्वीर में नयनतारा और विग्रेश किसी बिल्डिंग के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। नयनतारा काले रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नयनतारा साउथ की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। नयनतारा ने फिल्म जवान से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म जवान में नयनतारा ने एक पुसिल अधिकारी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

4 of 6
पति और बच्चों के साथ बेहद खुश नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया और लिखा, ''हमारी अब तक की सबसे अच्छी छुट्टियों के प्यारे छोटे पल, पेरिस एन मायकोनोस हमेशा बेहद खास रहेगा क्योंकि हमने परिवार में सभी जन्मदिन मनाए और अपने बच्चों के साथ सफर करने का मौका मिला।'' 

विज्ञापन

5 of 6
दोस्तों संग नयनतारा और विग्रेश शिवन - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara

नयनतारा और विग्नेश शिवन ने मायकोनोस में अपने दोस्तों के साथ एक खुशनुमा तस्वीर भी खिंचवाई। नयनतारा ने हॉलीवुड कंपनी का धन्यवाद देते हुए लिखा, ''हमें यह अद्भुत समय नहीं मिल पाता, जिसने यह सुनिश्चित किया कि हर एक चीज का ध्यान रखा गया। जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं कि आप लोग जो करते हैं उसमें सर्वश्रेष्ठ हैं।''
Karan Johar-Baby John: करण जौहर ने की वरुण धवन की बेबी जॉन की तारीफ, पूरी टीम को दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पेरिस में घूमते नयनतारा और विग्रेश - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara

दम्पति ने मायकोनोस की गलियों का भ्रमण करके आनंद उठाया। इस दौरान नयनतारा और विग्रेश दोनों ने ही जमकर तस्वीरें क्लिक करवाईं और जमकर मस्ती की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें