फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara: रजनीकांत के बारे में नहीं जानती थीं नयनतारा, सह-कलाकारों और फिल्मों को लेकर अभिनेत्री ने की बात

Wed, 18 Dec 2024 08:11 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ अभिनेत्री नयनतारा ने अपनी फिल्मों को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने बताया कि रजनीकांत के साथ पहली फिल्म के दौरान वे नहीं जानती थीं कि रजनीकांत का स्टारडम कितना है।
विज्ञापन
1 of 5
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
नयनतारा ने अपनी बायोग्राफी में कम से जुड़ी कई बातों को साझा किया है। उन्होंने रजनीकांत के साथ अपनी फिल्म को लेकर कुछ अनुभव भी साझा किए हैं। साथ ही अपनी फिल्मों और सह कलाकारों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें बेहतर कलाकार बनाया।
विज्ञापन

2 of 5
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
सह कलाकारों के बारे में नहीं जानती थीं नयनतारा
नयनतारा ने कहा कि उन्हें बिल्कुल नहीं पता था कि वे क्या कर रही हैं। किसके साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरी शुरुआत दिग्गज सितारों के साथ हुई। ये सभी बातें नयनतारा ने अपनी डाक्यूमेंट्री में की है। बॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत में नयनतारा ने कहा कि वे अपने करियर की शुरुआत में नहीं जानती थीं कि वे क्या कर रही हैं। मैं उन सभी बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हूं और इस बात का मुझे पता ही नहीं था।
विज्ञापन

3 of 5
नयनतारा - फोटो : यूट्यूब
रजनीकांत को लेकर ऐसा सोचती हैं नयनतारा
पी वासु चंद्रमुखी की फिल्म में रजनीकांत के साथ काम करने को लेकर नयनतारा ने कहा, पहले सीन पर पहले ही दिन रजनीकांत सर के साथ सीन किया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं जानती थी, इस बात ने मेरी मदद की और मैं अपना सीन ठीक से कर पाई। मैंने एक सुपरस्टार के साथ काम किया, ये मुझे बाद में पता चला। वे अपने स्टारडम को लेकर बिल्कुल भी घमंड नहीं करते।उन्होंने मेरी बहुत मदद की। मुझे बिल्कुल भी डर नहीं लगा।

4 of 5
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
फिल्म निर्माताओं का धन्यवाद किया
नयनतारा ने फिल्ममेकर्स को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने उनके करियर को और अच्छा बनाने में मदद की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बड़े फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया, जिसके कारण उनका करियर और भी अच्छा हो गया। साथ ही उन्होंने मुझे एक अच्छी अभिनेत्री बनने में भी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
इन सितारों के साथ कर चुकी हैं काम
जयराम, मोहनलाल, मम्मोटी, सरथ कुमार, रजनीकांत, सूर्या और विजय के साथ नयनतारा काम कर चुकी हैं। नयनतारा की शुरुआती सात फिल्मों में यही सितारे उनके सह-कलाकार रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें