फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara: क्यों विवादों में आई नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री? कॉपीराइट से कानूनी नोटिस तक जानिए पूरी कहानी

Tue, 07 Jan 2025 04:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nayanthara- Beyond the Fairy Tale: नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' नवंबर 2024 में रिलीज हुई। इसकी रिलीज से पहले से लेकर अब करीब दो महीने बाद तक यह कानूनी पचड़ों को लेकर चर्चा में है। अब तक क्या-क्या हुआ? जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
नयनतारा - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री नयनतारा की 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' जब से रिलीज हुई है, तब से चर्चा में है। और चर्चा हो रही है इसके कानूनी मुसीबतों में घिरे रहने को लेकर। दरअसल, अपनी रिलीज से दो दिन पहले खुद नयनतारा ने यह खुलासा किया कि धनुष ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। धनुष और नयनतारा आमने-सामने आए और दोनों के बीच कॉपीराइट विवाद खूब उछला। अब कहा जा रहा है कि फिल्म 'चंद्रमुखी' के निर्माताओं ने भी अभिनेत्री को कानूनी नोटिस भेजा है। आखिर क्या है पूरा मामला? जानिए

ये खबर भी पढ़ें:
Wamiqa Gabbi: बेबी जॉन के बाद G2 में नजर आएंगी वामिका गब्बी, जासूसी थ्रिलर में अदिवी-इमरान के साथ जमेगी जोड़ी
विज्ञापन

2 of 5
नयनतारा, धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम
कैसे हुई विवाद की शुरुआत?
डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' 18 नवंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। रिलीज से पहले ही यह कानूनी लड़ाई को लेकर चर्चा में आ गई। दरअसल, इसकी रिलीज से पहले धनुष ने नयनतारा को कानूनी नोटिस भेजा था। धनुष ने आरोप लगाया कि उनकी फिल्म‘नयनम राउडी धान’ का बीटीएस क्लिप नयनतारा ने बिना इजाजत अपनी डॉक्यूमेंट्री में इस्तेमाल कर लिया। इसके बाद नयनतारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर धनुष के खिलाफ निंदा पोस्ट साझा किया। देखते-देखते दोनों के बीच कानूनी लड़ाई छिड़ गई। 
Image preview
विज्ञापन

3 of 5
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
नयनतारा ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट और किया ये दावा
अभिनेत्री नयनतारा ने 16 नवंबर को यानी अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले धनुष द्वारा उनकी डॉक्यूमेंट्री में बीटीएस क्लिप के इस्तेमाल को लेकर कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद एक निंदा पत्र लिखा। उन्होंने दावा किया कि वे और उनके पति विग्नेश ‘नयनम राउडी धान’ का कंटेंट डॉक्यूमेंट्री में इस्तेमाल करने के लिए धनुष से इजाजत मांगने गए थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद वे आगे बढ़ गए। बाद में धनुष ने उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया। धनुष ने नानुम राउडी धान के कंटेंट का इस्तेमाल करने के लिए, नयनतारा, विग्नेश और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट में एक सिविल मुकदमा भी दायर किया। नयनतारा ने कहा कि उन्होंने जिन बीटीएस फुटेज का इस्तेमाल किया, वे उनके और क्रू में अन्य लोगों के फोन पर लिए गए रैंडम वीडियो थे। यह आधिकारिक फुटेज नहीं थी। नयनतारा, विग्नेश और धनुष के बीच कानूनी लड़ाई अभी जारी है।
 

4 of 5
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
कॉपीराइट पर एक और नोटिस भेजने की खबर
धनुष और नयनतारा के बीच के कानूनी विवाद थमा नहीं कि सोमवार 6 जनवरी को खबर आई कि फिल्म 'चंद्रमुखी' के निर्माताओं ने नयनतारा को कानूनी नोटिस भेजा है। 'चंद्रमुखी' में नयनतारा भी नजर आईं और यह फिल्म हिट साबित हुई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अभिनेत्री ने बिना इजाजात 'चंद्रमुखी' का कंटेंट डॉक्यूमेंट्री में इस्तेमाल किया। इस पर निर्माताओं ने अभिनेत्री को नोटिस भेजकर पांच करोड़ रुपये की मांग की। 

ये खबर भी पढ़ें:
Ye Jawaani Hai Deewani Collection: पर्दे पर धमाल मचा रही 'ये जवानी है दीवानी', करने जा रही ये बड़ा कारनामा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम
'चंद्रमुखी' के मेकर्स ने दिया स्पष्टीकरण
हालांकि, अब कहा जा रहा है कि मेकर्स ने इस बारे में स्पष्टीकरण दिया है कि उन्होंने पैसे की डिमांड नहीं की है। फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबाला विजयबालन ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने शिवाजी प्रोडक्शंस द्वारा नयनतारा को जारी किए गए एनओसी को साझा किया, जिसमें साफ-साफ लिखा गया है कि नयनतारा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री के लिए एनओसी हासिल किए है। सर्टिफिकेट में यह दावा किया गया है, शिवाजी प्रोडक्शंस को नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' में फुटेज के उपयोग पर कोई आपत्ति नहीं है'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें