फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara: नयनतारा और विग्नेश शिवन ने दी नए साल की बधाई, बोले- 'साल 2025 आपको वो सब दे जो आपने चाहा है'

Wed, 01 Jan 2025 02:44 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नयनतारा और विग्नेश शिवन ने सोशल मीडिया पर अपने नए साल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। साथ ही फैंस को नए साल की बधाई भी दी है।
विज्ञापन
1 of 5
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @wikkiofficial
साउथ अभिनेत्री नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने सोशल मीडिया पर नए साल के जश्न की तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों में नयनतारा के साथ विग्नेश नए साल की आतिशबाजी का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
विग्नेश शिवन ने कही ये बात
नयनतारा की तस्वीर के साथ विग्नेश शिवन ने लिखा- जहां प्यार होता है, वहीं खुशियां होती हैं। आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। विग्नेश शिवन ने कहा, अपने प्यार पर ध्यान दें। अच्छी चीजों पर ध्यान दें। खूब मेहनत करते रहें। नकारात्मक चीजों पर ध्यान न देकर अपनी जिंदगी से ऐसी चीजों से दूर रहें जो आपको परेशान करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नयनतारा और विग्नेश - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
साल 2025 के लिए विग्नेश ने दी बधाई
इसके साथ ही विग्नेश ने लिखा- आशीर्वाद पर विश्वास रखें। अपने दिमाग से काम करें। इससे आपको सफलता मिलेगी। आपको बहुत संतुष्टि और बहुत खुशी मिलती है। मैं आशा करता हूं कि साल 2025 आपको वो सब दे जो आपने चाहा है। इसके अलावा नयनतारा ने भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
 

4 of 5
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : इंस्टाग्राम @msaru15
दुबई में हैं नयनतारा और विग्नेश
विग्नेश-नयनतारा इन दिनों दुबई में हैं। कपल की कुछ तस्वीरें नजर आईं, जिसमें वे याच पर कंबल ओढ़कर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके साथ आर माधवन भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को आर माधवन की पत्नी ने शेयर किया था।
 

Nayanthara: नयनतारा ने पति और बेटों के साथ शेयर कीं छुट्टियों की अनदेखी तस्वीरें, पेरिस-मायकोनोस में घूमा कपल

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नयनतारा और विग्नेश - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे नयनतारा और आर माधवन
नयनतारा और आर माधवन की फिल्म टेस्ट जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म क्रिकेट मैच पर आधारित है। नयनतारा और आर माधवन की जोड़ी को साथ देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। 

Nayanthara: रजनीकांत के बारे में नहीं जानती थीं नयनतारा, सह-कलाकारों और फिल्मों को लेकर अभिनेत्री ने की बात


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें