फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya Wedding: शादी के दिन क्या खास पहनेंगे नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला, आज होगा भव्य विवाह समारोह

Wed, 04 Dec 2024 10:13 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी का आज 4 दिसंबर को भव्य समारोह होने वाला है। इस खास दिन में दूल्हा-दुल्हन क्या पहनेंगे। जानिए कैसी दिखेंगी प्यारी दुल्हन शोभिता और दूल्हा नागा चैतन्य।
विज्ञापन
1 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
जिस दिन का हम सभी को इंतजार था, वह घड़ी आ गई है। आज नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आज, नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाले हैं। हालांकि, इस जानकारी से नागा की पहली पत्नी सामंथा रुथ प्रभु के प्रशंसक खुश नहीं हैं। नागा और शोभिता की शादी की तैयारियों जोरो पर है। आइए जानते है कि दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी के दिन क्या पहनेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी को लेकर उनके प्रशंसकों में काफी उत्साह है और वह इन दिनों से जुड़ी हर जानकारी पर अपनी नजरें बनाएं हुए हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि आज विवाह समारोह में नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला क्या खास पहनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नागा चैतन्य अपनी शादी में पंचा पहनकर अपनी परंपराओं का सम्मान करेंगे। उनकी दुल्हन शोभिता धुलिपाला इस खास दिन के लिए पारंपरिक रेशमी साड़ी पहनेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
साउथ अभिनेता नागा चैतन्य अपने दादा अक्किनेनी नागेश्वर राव की क्लासिक शैली से प्रेरित पंचा पहनेंगे। दूसरी ओर, शोभिता ने अपनी संस्कृति का सम्मान करने के लिए असली सोने की जरी के काम वाली कांजीवरम सिल्क साड़ी चुनी है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के पोंडुरु से हाथ से बुनी हुई सफेद खादी की साड़ी भी चुनी है।

4 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी का जश्न जोरों पर है। हाल ही में शोभिता ने पेली कुथुरु की रस्म निभाई। लाल साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने जश्न और समारोह की खुशियां मनाईं। सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही यह तस्वीरें वायरल हो गईं। इससे पहले, शोभिता ने मंगलासनम समारोह की तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में हल्दी सेरेमनी और अनुष्ठान के दौरान फूलों की वर्षा की गई। समारोह में जोड़े को सांस्कृतिक परंपराओं का पालन करते देखा गया।
Samanta On Sobhita: नागा की होने वाली दुल्हन शोभिता को लेकर सामंता ने दिया प्यारा रिएक्शन, लिखा- सबसे प्यारी...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
नागा चैतन्य और शोभिता की शादी की बात करें तो आज यानी 4 दिसंबर को होने वाले समारोह में कई ए-लिस्टर्स शामिल होंगे। चिरंजीवी, राम चरण, महेश बाबू और जूनियर एनटीआर जैसे तेलुगु अभिनेता शादी में शामिल होने की उम्मीद है। समारोह के दौरान उनकी पत्नियाँ और बच्चे भी शामिल हो सकते हैं। नयनतारा, अल्लू अर्जुन, एसएस राजामौली, प्रभास और पीवी सिंधु जैसी अन्य हस्तियों के भी समारोह में मौजूद रहने की उम्मीद है। इस बीच, राणा दग्गुबाती और अक्किनेनी दोनों परिवार अन्नपूर्णा स्टूडियो में होने वाली शादी में पहुंचेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला पारंपरिक तेलुगु ब्राह्मण रीति-रिवाजों से आठ घंटे के विवाह समारोह की तैयारी कर रहे हैं।
Housefull 5: हाउसफुल 5 के सेट से नरगिस फाखरी ने साझा की मस्ती भरी तस्वीर, सोनम बाजवा-जैकलीन भी दिखीं साथ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें