बोले- सच्चाई होगी तो फिल्म खुद दर्शकों तक पहुंचेगी
'माजिली', 'कस्टडी' और 'लव स्टोरी' जैसी तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता नागा चैतन्य अपने आगामी फिल्म 'तंडेल' को लेकर चर्चा में हैं, जो 07 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्मों को लेकर नागा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, 'मैं ईमानदार कहानियों का हिस्सा बनना चाहता हूं। आप जो कर रहे हैं, अगर उसमें सच्चाई है, वह जड़ों से जुड़ी है तो खुद-ब-खुद जगह-जगह दर्शकों तक पहुंच जाएगी।
बोले- ऐसे तरीके मैं नहीं अपना पाऊंगा
नागा चैतन्य ने कहा, 'यह पैन इंडिया जैसी चीज, दर्शकों के एक खास वर्ग के लिए फिल्में बनाना, एक खास तरह के कलाकारों का चयन करना और उसे पैन इंडिया फिल्म के रूप में पेश करने के लिए अलग-अलग चीजें करना, मुझे नहीं लगता कि मैं यह तरीका अपनाऊंगा। मैं ऐसे इमोशंस, कहानियां, यात्राएं और किरदार चुनूंगा जो यूनिवर्सल हों, जमीनी और वास्तविक हों। ऐसी कहानियां अपने आप लोगों तक पहुंचेंगी'।
यह खबर भी पढ़ें:
Makarand Deshpande: मकरंद देशपांडे प्रोड्यूस पहली शॉर्ट फिल्म ‘द प्रेयर’, दिल को झकझोर देने वाली है कहानी
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'तंडेल' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो असल जिंदगी की घटना पर आधारित है। नागा चैतन्य के साथ फिल्म में साई पल्लवी नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एक मछुआरे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समुद्र में खो जाता है और अनजाने में पाकिस्तानी जलक्षेत्र में चला जाता है। वहां उसे पकड़ लिया जाता है और पाकिस्तानी जेल में डाल दिया जाता है। नागा चैतन्य का कहना है कि यह फिल्म लोगों से जुड़ेगी और उन्हें पसंद आएगी।
यह खबर भी पढ़ें:
Rashmika Mandanna: चोटिल रश्मिका मंदाना की मदद किए बिना कार में घुसे विजय देवरकोंडा, वीडियो वायरल