दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे और अभिनेता नागा चैतन्य वैसे तो मीडिया की नजरों से दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन फिर भी आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी सामंथा रुथ प्रभु के साथ अपने बिगड़ते रिश्ते को लेकर तो कभी शोभिता धुलीपाला संग अपने अफेयर की खबरों के कारण नागा चैतन्य का लाइमलाइट में बने रहना बहुत नॉर्मल सी बात हो गई है। हालांकि, आज अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ या अपने रिश्तों को लेकर नहीं बल्कि नए घर खरीदने को लेकर सुर्खियों में आए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नागा चैतन्य ने हैदराबाद में नया घर खरीदा है, जिसकी कीमत सबके होश उड़ा रही है।