फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कब और कहां होगा आयोजन इस पर भी दिया जवाब

Thu, 29 Aug 2024 07:49 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स @iamnagarjuna
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 8 अगस्त को सगाई कर ली थी। इसके बाद से ही दोनों की शादी की योजनाओं को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वे अगले साल यानी 2025 में राजस्थान में सात फेरे ले सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शोभिता धुलिपाला, नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम- शोभिता धुलिपाला- नागा चैतन्य
अब इन अफवाहों पर अभिनेता की प्रतिक्रिया सामने आई है। शादी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर बात करते हुए उन्होंने हाल ही में कहा कि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। एक नए क्लोथिंग ब्रांड के वेडिंग कलेक्शन लॉन्च के दौरान नागा चैतन्य ने मीडिया से बातचीत में अपनी शादी की योजनाओं के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह सगाई के बाद अपने जीवन के इस नए अध्याय का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला, नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम- शोभिता धुलिपाला- नागा चैतन्य
कार्यक्रम में जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या यह शोभिता के साथ उनकी आगामी शादी की रिहर्सल है, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "यह कहा जा सकता है कि मेरी शादी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।"

4 of 5
शोभिता धुलिपाला- नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad, chayakkineni
वहीं, जब अभिनेता से यह सवाल किया गया कि वह भव्य तरीके से शादी करना चाहते हैं या फिर सादगी से? इस पर उन्होंने कहा कि यह एक भव्य शादी नहीं होगी, लेकिन लोगों को संस्कृतियों और परंपराओं को ध्यान में रखना चाहिए। इसलिए मैं इसी तरह की शादी चाहता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोभिता धुलिपाला- नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni, sobhitad
शोभिता से शादी की तारीख और स्थान के बारे में पूछे जाने पर नागा ने स्पष्ट किया कि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने जल्द ही विवरण साझा करने का वादा किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो नागा चैतन्य जल्द ही थंडेल नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ साई पल्लवी भी हैं। 11 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया है।
Box Office Report: 14वें दिन भी खूब चला 'स्त्री 2' का जादू, 'खेल खेल में' सहित बाकी फिल्मों का रहा ऐसा हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें