फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meenaakshi Chaudhary: कार्तिक संग डोल रहीं श्रीलीला को साउथ में झटका, इन दो फिल्मों पर अब मीनाक्षी का कब्जा

Tue, 03 Jun 2025 07:11 PM IST
पूनम कंडारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

एक वक्त था जब साउथ फिल्मों में श्रीलीला का जलवा था, अब वह बॉलीवुड में ज्यादा व्यस्त हैं। ऐसे में मीनाक्षी चौधरी ने उन्हें दो साउथ फिल्मों में रिप्लेस कर दिया है। जानिए, कौन सी हैं वो फिल्में? 
विज्ञापन
1 of 5
मीनाक्षी चौधरी और श्रीलीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दक्षिण भारतीय सिनेमा में इन दिनों मीनाक्षी चौधरी का जलवा साफ दिख रहा है। ‘लकी भास्कर’ में दुलकर सलमान के साथ और ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ आल टाइम्स’ में विजय के साथ अपने प्रभावशाली अभिनय से पहचान बना चुकी मीनाक्षी साउथ सिनेमा के निर्देशकों की पहली पसंद अरसे से रही हैं। लेकिन, बैक टू बैक दो फिल्मों में उन्हें जब से श्रीलीला की जगह कास्ट किया गया है, इस कास्टिंग कू की हलचल मुंबई तक चर्चा का विषय बन रही है। 

विज्ञापन

2 of 5
श्रीलीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक समय था जब दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में श्रीलीला का जादू सिर चढ़कर बोल रहा था, खासकर ‘किस्सिक’ जैसे हिट गीतों के चलते। लेकिन अब उसी स्पॉटलाइट में मीनाक्षी चौधरी की दमदार मौजूदगी नजर आ रही है। मीनाक्षी ने हाल ही में श्रीलीला को दो बड़ी फिल्मों से रिप्लेस किया है, और यह कोई संयोग नहीं बल्कि उनके बढ़ते प्रभाव का परिचायक है।  

विज्ञापन

3 of 5
मीनाक्षी चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहली फिल्म है निर्देशक कार्तिक डंडू की अगली फिल्म जिसमें मीनाक्षी को नागा चैतन्य के साथ मुख्य भूमिका में लिया गया है। बताया जा रहा है कि ‘ग्रेटेस्ट ऑफ आल टाइम’ में उनके शानदार अभिनय को देखकर ही निर्माता-निर्देशक उन्हें पहली पसंद मान रहे थे। आखिरकार, वही हुआ। मीनाक्षी को इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के तौर पर फाइनल कर लिया गया। 

4 of 5
मीनाक्षी चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरी फिल्म है ‘अनगनागा ओका राजू’, जिसमें पहले श्रीलीला को नवीन पोलीशेट्टी के साथ कास्ट किया गया था। टीज़र रिलीज होने के बाद भी फिल्म कुछ समय के लिए ठंडे बस्ते में चली गई थी, वजह बनीं श्रीलीला की डेट्स की परेशानी। इस मौके का लाभ उठाते हुए, मीनाक्षी ने न केवल फिल्म में जगह बनाई, बल्कि नए टीजर में उनकी और नवीन की ताजगी से भरी कैमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीनाक्षी चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूत्रों की मानें तो तेलुगु और तमिल फिल्म जगत के साथ साथ हिंदी सिनेमा की भी 2026 में रिलीज होने वाली कई बड़ी परियोजनाओं के लिए मीनाक्षी पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। श्रीलीला भले इन दिनों टी सीरीज की अनाम फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ काम कर रही हों, लेकिन प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों की मानें तो उनकी शोहरत और उनकी काबिलियत में संतुलन बनता दिख नहीं रहा। श्रीलीला का नाम पहले फिल्म‘स्पिरिट’ के लिए भी चला था लेकिन तृप्ति डिमरी ने वहां बाजी मार ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें