फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Inti Bangaaram: एक हफ्ते में 'मां इंटी बंगारम' ने छापे इतने नोट, जानें 'कॉकटेल 2' से कितनी रही पीछे

Thu, 25 Jun 2026 10:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection: सिनेमाघरों में कई बॉलीवुड फिल्में चल रही हैं। इस बीच साउथ की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
मां इंटी बंगारम - फोटो : अमर उजाला
सामंथा रुथ प्रभु की अदाकारी वाली फिल्म 'मां इंटी बंगारम' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। वीकएंड पर भी फिल्म की अच्छी कमाई हुई थी। आइए जानते हैं एक हफ्ते में इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में सामंथा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'मां इंटी बंगारम' का टोटल कलेक्शन
साउथ की एक्शन ड्रामा फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की कमाई वीकएंड के बाद घटी है। आज 25 जून को खबर लिखे जाने तक इसने 2.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। एक हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 35.39 करोड़ रुपये हो गया है। वीकएंड के बाद इसकी कमाई घटी है।

यह खबर भी पढ़ें: 'इंडिया बदल रहा है', 'प्रहार' के टीजर पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन; राजकुमार राव की अदाकारी को लेकर कही ये बात
 
विज्ञापन

3 of 5
मां इंटी बंगारम ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
'मां इंटी बंगारम' की अब तक की कमाई 
  • फिल्म ने पहले दिन 5.35 करोड़ रुपये से खाता खोला।
  • दूसरे दिन इसने 7.65 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म की कमाई सबसे ज्यादा 10.10 करोड़ रुपये हुई। 
  • चौथे दिन सामंथा की फिल्म ने 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • वहीं 5वें दिन इसका कलेक्शन 3.50 करोड़ रुपये रहा।
  • छठे दिन इसने 2.50 करोड़ रुपये कमाए।

4 of 5
मां इंटी बंगारम टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl
क्या है फिल्म की कहानी?
'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है। लेकिन परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है। जब उसका दबा हुआ अतीत उसके सामने आता है, तब कहानी में बदलाव आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉकटेल 2 रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
'कॉकटेल 2' का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर ‘मां इंटी बंगारम’ का मुकाबला पर ‘कॉकटेल 2’ से है। ‘कॉकटेल 2' ने सातवें दिन 3.37 करोड़ रुपये का किया है। इसका कुल कलेक्शन 69.62 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मे मुख्य भूमिका निभाई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें