फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo: लोकेश कनगराज ने संजय दत्त के जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा, 'लियो' से अभिनेता का दमदार लुक आया सामने

Sat, 29 Jul 2023 05:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लियो की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज ने शनिवार को बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के 64वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी आगामी फिल्म 'लियो' से अभिनेता की पहली झलक साझा की है। इस फिल्म से संजू बाबा तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। बता दें कि एक साल पहले यानी 2022 में अभिनेता ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' से कन्नड़ सिनेमा में कदम रखा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला
लोकेश कनगराज ने फिल्म से दत्त का एक टीजर वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने ट्वीट किया, ''एंटनी दास से मिलें, हम सभी की ओर से आपके लिए एक छोटा सा उपहार संजय दत्त सर! आपके साथ काम करना वास्तव में खुशी की बात थी।"
विज्ञापन

3 of 5
लियो - फोटो : सोशल मीडिया
इस छोटी सी क्लिप में एंटनी दास को एक विशाल सभा के बीच से गुजरते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में वह ग्रे दाढ़ी और मूछों के साथ दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें कि 'लियो' विजय और संजय के साथ  तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा, मंसूर अली खान, प्रिया आनंद, मिस्किन और गौतम वासुदेव मेनन भी नजर आने वाले हैं।

4 of 5
'लियो' - फोटो : सोशल मीडिया
विजय के 49वें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए पिछले महीने 'लियो' का पहला पोस्टर जारी किया गया था। साथ ही, फिल्म का पहला गाना 'ना रेडी' भी रिलीज किया गया था। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले वे लोकेश की "मास्टर" और "विक्रम" में म्यूजिक दे चुके हैं। फिल्म का पहला गाना काफी लोकप्रिय हो चुका है। बता दें कि इस  प्रोजेक्ट का निर्माण एसएस ललित कुमार द्वारा किया गया है। साउथ के साथ हिंदी पट्टी के फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें