फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lokah-The Conjuring: मंगलवार भी रहा ‘लोका’ और ‘द कंज्यूरिंग’ के लिए शानदार, जानिए बॉक्स ऑफिस पर कितनी हुई कमाई

Tue, 16 Sep 2025 10:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lokah Chapter 1-Conjuring Last Rites Tuesday Box Office Collection: इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के अलावा एक मलयालम फिल्म ‘लोका’ और हॉलीवुड फिल्म ‘द कंज्यूरिंग’ भी थिएटर में मौजूद है। जानिए, मंगलवार को इन दाेनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
1 of 5
‘लोका’ और ‘द कंज्यूरिंग’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

मलयालम फिल्म ‘लोका’ और हॉलीवुड फिल्म ‘द कंज्यूरिंग’ ने अपनी कहानी, एक्टिंग के दम पर दर्शकों को थिएटर तक आने के लिए मजबूर कर दिया। दोनों ही फिल्में अब भी करोड़ों में कमाई कर रही हैं। जानिए, अब तक ‘लोका’ और ‘द कंज्यूरिंग’ का कलेक्शन कितना हो चुका है। 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'लोका चैप्टर 1' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
20वें दिन ‘लोका’ ने की कितनी कमाई 
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकडों के अनुसार फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने मंगलवार यानी 20वें दिन 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 124.90 करोड़ रुपये हो चुका है। 35 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने अपने कलेक्शन से हैरान कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'लोका चैप्टर 1' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘लोका’ फिल्म में नजर आए ये कलाकार 
फिल्म ‘लोका’ में कल्याणी प्रियदर्शन ने लीड रोल किया है। वहीं नस्लेन, सैंडी, अरुण कुरियन, चंदू सलीमकुमार, निशांत सागर, रघुनाथ पलेरी, विजयराघवन, निथ्या श्री, सारथ सभा जैसे कलाकार नजर आए हैं। सभी की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है।

4 of 5
फिल्म 'द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द कंज्यूरिंग’ का 12वें दिन का कलेक्शन 
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘द कंज्यूरिंग’ को भी सिनेमाघरों में 12 दिन हो चुके हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने आज यानी मंगलवार को 1.11 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। कुल कलेक्शन भी अब तक 77.46 करोड़ रुपये हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'लोका' और 'द कंज्यूरिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों से है ‘लोका’ और ‘द कंज्यूरिंग’ की टक्कर 
इन दिनों बॉलीवुड फिल्म ‘बागी 4’ द बंगाल फाइल्स, हीर एक्सप्रेस जैसी कुछ फिल्में सिनेमाघरों में मौजूद हैं। लेकिन इन फिल्मों का कलेक्शन लाखों में सिमट चुका है। ‘बागी 4’ ने मंगलवार यानी रिलीज के 12वें दिन सिर्फ 90 लाख रुपये कमाए। वहीं ‘द बंगाल फाइल्स’ ने भी 12वें दिन 50 लाख रुपये कमाए हैं। ‘हीर एक्सप्रेस’ भी रिलीज के 5वें दिन 35 लाख रुपये कमा सकी है।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें