फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

L2 Empuraan: एडवांस बुकिंग में दोनों हाथों से नोट बटोर रही 'एल 2 एम्पुरान', बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

Fri, 21 Mar 2025 06:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

L2 Empuraan Advance Booking: मोहनलाल और पृथ्वीराज की फिल्म एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन
1 of 7
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। 27 मार्च को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए यह फिल्म पूरी तरह से तैयार है। खास बात यह है कि रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने बड़ा कमाल कर दिखाया है। 
Controversial Films: 'छावा' से पहले इन फिल्मों की रिलीज के बाद भड़की हिंसा, विवाद के बाद भी बनीं ब्लॉकबस्टर
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
एल 2 एम्पुरान - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल
दरअसल, ओपनिंग डे की प्री-सेल्स में इसने विदेशों में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले कोई भी मलयालम फिल्म एडवांस बुकिंग में इतनी कमाई नहीं कर सकी है। सैकनिल्क के मुताबिक 'एल 2: एम्पुरान' ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ऐसा उत्साह पैदा किया है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। अभी तक फिल्म की वर्ल्डवाइड प्री-सेल्स 12 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है। फिल्म को रिलीज होने में अभी छह दिन बाकी हैं। विदेशों में फैंस इस फिल्म को लेकर इतने उत्साहित हैं कि टिकटों की बुकिंग तेजी से हो रही है।
Alia Bhatt: शूट के लिए गईं आलिया ने की हरकत, वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन

3 of 7
एल 2 एम्पुरान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में भी जोरदार शुरुआत
भारत में आज यानी 21 मार्च से फिल्म की प्री-बुकिंग शुरू हुई है। दक्षिण भारत में इस फिल्म के शानदार प्रदर्शन की उम्मीदें जताई जा रही हैं। मोहनलाल और पृथ्वीराज की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही लोगों का जोश बढ़ा दिया है।

4 of 7
एल 2 एम्पुरान - फोटो : एक्स
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है फिल्म
'एल 2: एम्पुरान' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग करने को तैयार है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन यह फिल्म वर्ल्डवाइड 40 से 50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। यह आंकड़ा मौजूदा समय की सबसे बड़ी मलयालम ओपनर 'मरक्कर' से दोगुना है। उस फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ रुपये कमाए थे। अगर फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले तो'एल 2: एम्पुरान' मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। अभी यह रिकॉर्ड 'मंजुम्मेल बॉयज' के नाम है, जिसने पूरी दुनिया से 241 करोड़ रुपये बटोरे थे।
विज्ञापन

5 of 7
'एल 2 एमपुरान' - फोटो : एक्स
दमदार स्टारकास्ट के साथ कई भाषाओं में होगी रिलीज
फिल्म में मोहनलाल और पृथ्वीराज के अलावा टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजरमुडू जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म मलयालम के साथ-साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषाओं में भी रिलीज होगी।
विज्ञापन

6 of 7
लूसिफर - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
'लूसिफर' का है सीक्वल
'एल 2: एम्पुरान' साल 2019 की सुपरहिट फिल्म 'लूसिफर' का सीक्वल है। 'लूसिफर' में मोहनलाल, टोविनो थॉमस और मंजू वारियर की तिकड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब लोग इस नई फिल्म में और भी रोमांच और ड्रामा देखने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सिकंदर - फोटो : एक्स:@BeingSalmanKhan
सलमान खान की 'सिकंदर' से होगी टक्कर
रोचक बात यह है कि 'एल 2: एम्पुरान' का मुकाबला सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'सिकंदर' से होगा। यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज हो रही है। एआर मुरुगदॉस के निर्देशन और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे सितारे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें